Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत24 के संवाददाताओं से जगदीश चन्द्रा बोले- ‘खबर का स्रोत, आपके भगवान जैसा है’

सुरेशचंद्र रोहरा-

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में “भारत 24” न्यूज़ चैनल के प्रमुख डॉ जगदीश चंद्रा, पूर्व आईएएस की उपस्थिति में संवाददाता सम्मेलन होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि पत्रकारिता की दृष्टि से यह कही जा सकती है कि छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों से संवाददाताओं ने शिरकत की. और दावा किया गया कि एक विधानसभा में हमारा संवाददाता तैनात रहेगा। जैसा कि डॉ जगदीश चंद्रा ने जो कि कभी ईटीवी के सीईओ हुआ करते थे ने 15 अगस्त 2022 को चैनल की लांचिंग के समय में कहा था कि देश के लगभग 4000 विधानसभा क्षेत्र हैं, हम हर एक क्षेत्र में संवाददाता नियुक्त करेंगे की कड़ी में यह आगाज छत्तीसगढ़ में अपने पूरे सबाब के साथ देखा गया।

दरअसल,डाक्टर जगदीश चंद्रा पत्रकारिता में एक अपनी तरह के अलग क्षितिज और मुकाम के साथ नई दिशा देने में आज देश भर में अग्रणी भूमिका में है। उनकी पत्रकारिता दृष्टि आज की मायावी पत्रकारिता से अलग है, इसी क्रम में आदिवासी राज्य छत्तीसगढ़ में दिल्ली के बाद उनकी सक्रियता यह बता गई कि वह पत्रकारिता धर्म से किस तरह गहराई से संबद्ध हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समय पर उपस्थित होना और यह कहना -” जगदीश चन्द्रा के संबंध सभी पार्टियों के राजनेताओं से है अध्यात्मिक संत हो या फिल्मी दुनिया के हीरो हीरोइन चंद्रा जी के संबंध हैं मगर किस उद्योगपति से खासे हैं यह हम भी नहीं जानते ” माहौल को खुशगवार बना गया।

संवाददाता सम्मेलन में भारत 24 से डॉ जगदीश चंद्रा, प्रबंध संपादक अजय कुमार, मुख्य व्यवसाय अधिकारी और सलाहकार मनोज जिग्यासी, संपादक प्रियंका कौशल, देवेश तिवारी सहित प्रदेश के लगभग 50 विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों ने संवाददाता के रूप में शिरकत की।

डॉ जगदीश चंद्रा ने अपने अंदाज में कहा-” चैनल जितना राष्ट्रीय है उतना ही क्षेत्रीय है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वासन दिया कि वह राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को आम लोगों तक ले जाएगा। उन्होंने उपस्थित संवाददाताओं से संवाद करते हुए कहा- अनजान फोन कॉल जिसमें कोई खबर आती हो उसे आप को इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि अनजान कॉल खबर के स्रोत पत्रकार के लिए भगवान जैसे होते हैं और आपके देवालय में सभी देवी देवताओं के साथ एक मुरत अज्ञात खबर देने वाले स्रोत की भी होनी चाहिए।”

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाइट के बिना खबरें रुक जाती है हमें बाइट के पीछे समय नहीं गंवाना है। जहां तक समाचार पत्तियों का सवाल है वह चैनल पर अबाध गति से चलती रहेंगी। इस पर खूब तालियां बजी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम स्थल पर 10 मिनट अजय कुमार से संवाद किया और कहा -“भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है वह सावरकर की विचारधारा का पालन करते हैं हम गांधी जी की विचारधारा का। गांधी के गौसेवा और हिन्दू धर्म उनसे अलग और सहिष्णुतावादी है।”

बड़े नेताओं और अधिकारियों के निर्देशन में दबाव प्रभाव से बाहर पत्रकारों को चैनल से आनन-फानन में हटा दिया जाता है। इस एक प्रश्न के जवाब में संपादक प्रियंका कौशल ने आश्वस्त किया कि “भारत 24” में ऐसा नहीं होगा… आप भूल जाइए और अगर आपको कोई बाइट नहीं देता है तो हमें बताइए हम यहां मंत्री से सीधे बाइट ले लेंगे, इसके लिए वह मना नहीं कर सकते।

नए चैनल को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री प्रेम सहाय टेकम ने उम्मीद जताई कि भारत24 आम लोगों और सरकार के बीच सेतु का काम करेगा।

उपस्थित पत्रकारों को आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय चैनल हो कर भी छत्तीसगढ़ से जुड़ी खबरों की कोई कमी नहीं होगी और शीघ्र भारत 24 देश का अग्रणी न्यूज चैनल होगा। आयोजित एक वर्कशॉप में कंट्रोल रूम के प्रमुख संदीप मिश्रा ने सभी संवाददाताओं को चैनल तक समाचार पहुंचाने की प्रक्रिया से परिचित कराया। देवेश तिवारी और प्रियंका कौशल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रानी साहू ने किया। इस कार्यक्रम में रायपुर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

लेखक सुरेशचंद्र रोहरा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन