Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जब फेसबुक की खुबसूरत “बला” ने मुझे ब्लॉक कर दिया… पढ़ें लाइव चैट

बच गया गुरु आज एक खुबसूरत दिखाई देने वाली फेसबुकिया मोहतरमा के हाथों नंगा होने से…आप भी अलर्ट रहें… इस फेसबुक पर खूबसूरत सी दिखाई देने वाली कई मोहतरमायें मर्दों को इनबाक्स में घर बैठे बैठे ही नंगा करने का इंतजाम करे बैठीं हैं… खूबसूरत चेहरे वाली जलील मोहतरमा और मेरी चैट को पढ़ें….

बच गया गुरु आज एक खुबसूरत दिखाई देने वाली फेसबुकिया मोहतरमा के हाथों नंगा होने से…आप भी अलर्ट रहें… इस फेसबुक पर खूबसूरत सी दिखाई देने वाली कई मोहतरमायें मर्दों को इनबाक्स में घर बैठे बैठे ही नंगा करने का इंतजाम करे बैठीं हैं… खूबसूरत चेहरे वाली जलील मोहतरमा और मेरी चैट को पढ़ें….

-Meri help kardo

-क्या मदद कर दूं मैडम

-Mujhe 500 rs ki jarurat h hafte bhar me lauta dungi

-मोहतरमा आज तक तुम्हारी मेरी दुआ सलाम राम राम तक हुई नहीं है…और तुम सीधी इनबाक्स में पहली बार जब लैंड करी हो तो सीधे सीधे 500 रुपये की मदद की डिमांड…क्या है यह सब…अपना तो दिमाग ही चकरा गया…कहानी क्या है जरा पूरा माजरा तो खुलकर समझाओ….

-Darsal mayke aayi thi. mobile tut gyi whi bnwani h

-मैं तुम्हें किस बिना पर 500 थमा दूं….और क्यों मोहतरमा …जरा मुझे समझायेंगी कि मैं आपको 500 रुपये बिना दुआ सलाम या पुरानी दोस्ती के क्यों थमा दूं यूं ही 500 रुपये… आज से पहले तुमने कभी मुझसे राम राम तक नहीं की…और मांग रही हो पांच सौ रुपये….क्या इस फेसबुक पर मैं ही तुम्हें दुनिया का सबसे कम दिमाग प्राणी दिखाई पड़ा हूं…

-Koi bat nhi sorry

-दोस्त तुमने तो मेरे दिमाग को ही सुन्न कर दिया है.. बहुत बढ़िया… आज से पहले तुम्हें कभी संजीव का हालचाल लेने की फुर्सत नहीं मिली… क्यों? आज पहली बार जिंदगी में आई में तो सीधे सीधे 500 रुपये लेने… तुम्हारी आंख में तो दोस्ती के नाम पर दो बूंद पानी है या नहीं…लगता है तुम सिर्फ दाम की दोस्त हो….अच्छे इंसान तुम्हारे लिये जायें भाड़ में क्यों है न सही….मैंने सही पकड़ा न… थोड़ा तो आंख में शरम का पानी रखतीं कि जिस इंसान से आज तक तुमने हलो हाय तक नहीं किया उससे 500 रुयपे ऐसे मांग रही हो जैसे मैने तुम्हारा कर्ज खा रखा हो लेकर पहले से….शाबास बहुत बढ़िया.. कहां रहती हो, क्या करती हो…

-Ab bht hogya bas kro mafi mangli na majbur thi kya karti

Chat Conversation End

इसके बाद इस खुबसूरत बला ने मुझे ब्लाक कर दिया…..फेसबुक के रसियों जरा बच के रहना ऐसी बहुत मिलेंगीं…. जो तुम्हें दूर से ही ठंडा करके तुम्हारी जेब खाली कर लेंगी.

Sanjeev Chauhan
9811118895
Crimes Warrior channel on YouTube
क्राइम वॉरियर ब्लॉग
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mithilesh

    July 12, 2016 at 2:45 am

    भड़ास पर लिखी आपकी चैट देखी संजीव जी…
    बिलकुल सही लिखा है आपने.
    ऐसी मोहतरमायें कइयों को ‘वर्चुअल आगोश’ में लेकर उनसे ५००, २०० का कारोबार करती ही रहती हैं.
    छोटा-मोटा मैं भी ब्लॉग लिखता हूँ, फुर्सत हो तो देखिये कभी: [url=”http://editorial.mithilesh2020.com”]http://editorial.mithilesh2020.com/[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन