Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

अपोलो और यथार्थ अस्पताल में चलता है किडनी का रैकेट?

डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन जब यही भगवान इंसान और इंसानियत का दुश्मन बन जाए तो उसका कॉकटेल बड़ा भयावह असर करता है. ऐसी ही एक कथित भगवान को गिरफ्तार किया गया है. यह भगवान दिल्ली के अपोलो से ग्राहक सेट कर नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराती थी. इस पूरे रैकेट में इस महिला डॉक्टर की बड़ी भूमिका निकलकर सामने आई है.

अपोलो नाम सुनकर ही आपको लगता होगा कि आपका दर्द यही ठीक कर सकते हैं, लेकिन ये महंगा इलाज करने वाले बड़े बेदर्द लोग हैं. इस अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर विजया राजकुमारी लोगों को नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाकर किडनी प्रत्यर्पण का रैकेट संचालित कर रही थी. इस डॉक्टर के बिचौलियों ने पूछताछ में 20 लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात स्वीकार की है.

किडनी ट्रांसप्लांट कराने को लेकर 20 से 22 लाख रुपये में सौदेबाजी होती थी. डॉक्टर विजया के साथ बाकायदा आधा दर्जन आदमियों की टीम होती थी, जो कस्टुमर को नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाकर किडनी का सौदा कराकर ट्रांसप्लांट कराती थी. इनका सरगना बांग्लादेश का बताया जा रहा है. इन लोगों ने मिलकर अब तक लगभग 500 लोगों की किडनी इधर से उधर कर दी.

नीचे देखें किडनी रैकेट और मास्टरमाइंड डॉक्टर विजया से जुड़ी खबरें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन