Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

किन्नर अखाड़े में शामिल हुआ इलाहाबाद का एक पत्रकार!

लीजिए साहब. कुंभ नजदीक आते ही पत्रकारों ने भी इसमें अपना भविष्य देखना शुरू कर दिया. खबर है कि इलाहाबाद के एक पत्रकार ने किन्नर अखाड़ा ज्वाइन किया है. उनने किन्नर अखाड़ा ही क्यों ज्वाइन किया, यह पता नहीं चल सका है लेकिन लोग अपने अपने हिसाब से अंदाज लगा रहे हैं.

किन्नर अखाड़े के प्रमुख ने इन पत्रकार महोदय को सतपुत्र बना दिया है. कहा जा रहा है कि उन्हें अब महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी है. इससे पहले ये महाशय लखनऊ से निकलने वाले हिंदी दैनिक अखबार डीएनए में इलाहाबाद से फोटोग्राफर थे.

इनका नाम है अनुराग शुक्ला. अनुराग को लेकर पत्रकारों में कई किस्म की राय है. मीडिया जगत में अनुराग की कई करतूतें चर्चा का विषय रही हैं. डीएनए अखबार के बंद होने के बाद अनुराग किन्नर अखाड़ा आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के सम्पर्क में थे. इसके बाद अनुराग को आचार्य ने सतपुत्र बना दिया.

यह घटनाक्रम स्थानीय अखबारों की सुर्खियां में है. इस बाबत अखबार में छपी एक खबर इस प्रकार है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन