Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

केके उपाध्याय ने सफाई दी- ‘मैं ब्राह्मण युवजन सबा का राष्ट्रीय संरक्षक नहीं हूं’

हिंदुस्तान अखबार लखनऊ के सीनियर रेजीडेंट एडिटर केके उपाध्याय का नाम ब्राह्मण युवजन सभा के लेटरपैड पर राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में दर्ज किया गया है. इस लेटरपैड को फेसबुक पर अपलोड किया गया तो कई लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया. इसके बाद केके उपाध्याय ने खुद सफाई दी कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है, वे किसी जातीय संगठन से नहीं जुड़े हैं. केके उपाध्याय ने अपनी सफाई में जो कुछ कहा है, वह इस प्रकार है….

”ब्राह्मण युवजन सभा के लेटरपेड पर राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया है। सभी को स्पष्ट करूंगा कि मैं किसी भी जातीय या ग़ैर जातीय संगठन का सदस्य नहीं हूँ। मैंने इस संगठन के स्वयंभू मालिक आशुतोष पांडेय से भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जिन केके उपाध्याय का जिक्र है, वो बदायूं वाले हैं। ख़ैर जो भी हो, यदि उन्होंने जल्द ही स्पष्ट नहीं किया तो कड़ी क़ानूनी कार्यवाही से भी मुझे हिचक नहीं है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. alok upadhyay

    November 18, 2014 at 12:36 pm

    क्यों झूठ बोल रहे हो उपाध्याय जी कुछ तो शर्म करो तुम ब्राह्मण सभा के ही नहीं गौ रक्षा समति के भी उपाध्यक्ष हो और सबसे रसीद काट के चंदा बसूलते हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन