Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बेखौफ अंदाज वाले गिरिजेश वशिष्ठ जी की ऑडियंस यकीनन बहुत बौद्धिक टाइप है!

होकम देव-

बड़े-बड़े मीडिया घरानों से निकले या निकाले गए दर्जन भर पत्रकारों के Youtube Channel मैंने सब्सक्राइब कर रखे हैं। लेकिन ये सब के सब व्यूज कमाने के एवज में सस्ते कटेंट के शौकीन हो गए हैं।

कोई हर दूसरे दिन सरकार गिरा रहा है, तो कोई गोदी मीडिया को लेकर रोना रो रहा है, तो कोई संबित पात्रा पर ही वीडियो बना रहा है। ख़ैर वो लोग रेवेन्यू मॉडल समझ चुके हैं। उसी के आधार पर कमा रहे है। लेकिन इन सब के इतर इक पत्रकार ऐसे भी है गिरिजेश वशिष्ठ सर जो सबसे हटके टॉपिक का चुनाव करते है और बिना डरे चमके अपनी बात रखते है।

मैं इनके वीडियो कंटेंट सिलेक्शन का मुरीद हूं। मैं बड़े यूट्यूब पत्रकारों में से बस इन्हें ही देखता हूं और कभी कभी तो इनके जैसा कंटेंट पर मैं भी वीडियो बना देता हूं। लेकिन विडंबना देखिए सर का Knockingnews चैनल यूट्यूब द्वारा उड़ा दिया गया है और youtube team बता रही है कि आप हार्मफुल और डेंजर कंटेंट बनाते हो, हमारी कम्युनिटी के पेट में दुःखता है आपका कंटेंट इसलिए न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी।

सर आप हिम्मत न हारे। फिर से आप न्यू चैनल बनाएं और लोगों कि आंखे खोलते रहें। आपकी ऑडियंस यक़ीनन बहुत बौद्धिक टाइप है, आपका कंटेंट उन्हें पसंद है।

इसीलिए तो 20-30 मिनिट के वीडियो को भी लाखों लोग देखते हैं। ऐसी ऑडियंस बड़ी मुश्किल से मिलती है सर। हिम्मत न हारे सर! हम आपके साथ हैं।।

ये भी पढ़ें…

वरिष्ठ पत्रकार गिरिजेश वशिष्ठ के यूट्यूब चैनल में खतरनाक और नुकसानदेह क्या था?

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन