Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार गिरजेश वशिष्ठ का यूट्यूब चैनल हैक होने के बाद ब्लॉक, 70 लाख दर्शकों का नुकसान!

नई दिल्ली: लोकप्रिय यूट्यूब चैनल knockingnews, जिसे स्वतंत्र पत्रकार गिरिजेश वशिष्ठ संचालित करते हैं, आज सुबह 11 अप्रैल 2025 को हैक कर लिया गया। चैनल पर पहले से ही टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन (2FA) सक्रिय था, इसके बावजूद अज्ञात साइबर हमलावरों ने चैनल पर नियंत्रण हासिल कर लिया।

हैरानी की बात यह है कि घटना की तत्काल सूचना YouTube सपोर्ट टीम को दी गई, लेकिन चैनल को हैकर से मुक्त कराने या सुरक्षित करने की बजाय YouTube ने चैनल को स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद जब अपील की गई, तो YouTube की ओर से यह कहकर मना कर दिया गया कि चैनल की सामग्री की समीक्षा करने के बाद उसे बहाल नहीं किया जा सकता — जबकि यह स्पष्ट रूप से एक साइबर अपराध का मामला है और चैनल संचालक की किसी भी प्रकार की नीतिगत गलती नहीं थी।

चैनल से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ इस प्रकार हैं:

चैनल नाम : @knockingnews

चैनल आईडी : UCbMmfqWSGlyu1RUSRbKp_tA

सब्सक्राइबर्स : लगभग 17 लाख

मासिक दर्शक : 70 लाख से अधिक

विषयवस्तु : स्वतंत्र पत्रकारिता, जनहित के मुद्दे, राजनीतिक विश्लेषण, सामाजिक न्याय पर केंद्रित वीडियो

गिरिजेश वशिष्ठ, जो वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं, ने इस चैनल को एक जनसरोकार की आवाज़ के रूप में स्थापित किया था। चैनल ने कभी YouTube की किसी पॉलिसी का उल्लंघन नहीं किया और हमेशा जिम्मेदारीपूर्वक पत्रकारिता की।

वरिष्ठ पत्रकार गिरिजेश वशिष्ठ ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में कहा- “यह मेरे लिए न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि मेरे दर्शकों के साथ एक डिजिटल रिश्ते का भी अंत है। हैकर के अपराध की सजा मुझे दी जा रही है।”

उन्होंने यूट्यूब से मांग की है कि इस मामले की मैनुअल और निष्पक्ष समीक्षा की जाए और चैनल को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

वह इस मुद्दे को सोशल मीडिया और विधिक माध्यमों से भी उठाने की तैयारी में हैं और YouTube से अपील करते हैं कि वह स्वतंत्र रचनात्मकता और साइबर सुरक्षा को गंभीरता से ले।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Amal Ganguly

    April 12, 2025 at 12:18 am

    Please come back again as knocking reborn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन