Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कृतिका भारद्वाज ‘इंडिया न्यूज’ और सुमित भारद्वाज ‘समाचार प्लस’ पहुंचे

एंकर कृतिका भारद्वाज ने चैनल वन न्यूज को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत, इंडिया न्यूज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल के साथ बतौर एंकर कम प्रोड्यूसर के तौर पर की है. अपने मीडिया करियर के दौरान वे के न्यूज यूपी-उत्तराखंड, सुदर्शन न्यूज, साधना न्यूज, चैनल वन न्यूज आदि में रहीं.

साथ ही वे प्रिंट मीडिया में भी कार्यरत रही हैं. खबरों पर पकड़ और अपने सरल स्वभाव के कारण वे इतने कम समय में दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं. कृतिका भारद्वाज के पति भी काफी समय से मीडिया में हैं. वर्तमान में वे गौरव भाटिया के मीडिया प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं.


2012 में चैनल वन से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले सुमित कुमार भारद्वाज ने हाल ही में समाचार प्लस चैनल ज्वाइन कर लिया है. यहां सुमित रनडाउन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

सुमित ने इससे पहले सुदर्शन न्यूज, दैनिक जागरण, के न्यूज में काम किया. इसके बाद हाल ही में इन्होंने एफ एम न्यूज नोएडा में बतौर रनडाउन प्रोड्यूसर जिम्मेदारी संभाली. यहां से इस्तीफा दे कर सुमित अब समाचार प्लस नोएडा में रनडाउन प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन