Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कुंभ में वायरलेस खरीद में करोड़ों का घोटाला, कार्यवाही की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कुंभ में वायरलेस सेट की खरीद में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार कुंभ मेला के वायरलेस सेट खरीद के संबंध में नवंबर 2024 में जेम पोर्टल के माध्यम से काफी कम कीमत पर टेंडर प्राप्त हुए.

पुलिस टेलीकॉम के अफसरों द्वारा इस जेम टेंडर को छिपा कर 06 दिसंबर 2024 को दोबारा उन्हीं मामलों में बड़ी दरों पर क्रय आदेश किया गया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन्हें प्राप्त कराए गए तीन मामले में डिजिटल बेस मोबाइल सेट की कीमत जो पहले 37713 रुपए आई थी, उसे 39928 में क्रय किया गया. इस प्रकार 5300 ट्रांसफर रिसेट खरीदने में लगभग 1.17 करोड़ का घोटाला हुआ.

इसी प्रकार पूर्व में हैंडहेल्ड सेट के लिए 33700 का न्यूनतम दर आया था, जिसे 35700 में खरीदा गया और इस प्रकार 4451 हैंडहेल्ड सेट के लिए 85.4 लाख का घोटाला हुआ. पूर्व में डिजिटल रिपीटर सेट के लिए रुपए 107840 का रेट आया था, जिसे बाद में 224560 नियत किया गया और 74 डिजिटल रिपीटर सेट खरीदने में 86.3 लाख का घोटाला हुआ.

इस प्रकार मात्र इन 3 समान पर 2.89 करोड़ का घोटाला हुआ.

अमिताभ ठाकुर ने इन तथ्यों के आधार पर 6 दिसंबर 2024 को पुलिस टेलीकॉम द्वारा कुंभ के लिए किए गए सभी क्रय आदेश की जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

प्रकरण से संबंधित अभिलेखों की प्रति देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन