Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कुणाल वर्मा बनाए गए संपादक, आशुतोष की नई पारी, जागरण हजम कर गया मिठाई का डिब्बा

खबर है कि आज समाज अखबार के संपादक पद पर कुणाल वर्मा को नियुक्त कर दिया गया है. कुणाल अभी तक एक्जीक्यूटिव एडिटर हुआ करते थे. अजय शुक्ल के इस्तीफा देकर हिंदुस्तान अखबार जाने के बाद कुणाल को प्रमोशन देकर संपादक बना दिया गया है. कुणाल इसके पहले आई-नेक्स्ट अखबार में संपादक हुआ करते थे. कुणाल का आज समाज अखबार की प्रिंटलाइन में नाम जाने लगा है.

आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा नई पारी शुरू किए जाने की खबर है. दैनिक जागरण वाराणसी में तैनात श्री चतुर्वेदी ने पटना में दैनिक भास्कर ज्वाइन किया है. वह युनाइटेड भारत, अमर उजाला और दैनिक जागरण जौनपुर में काम कर चुके हैं.

इस बीच दैनिक जागरण बरेली से खबर आई है कि दिवाली के दिन प्रबंधन ने अपने कर्मियों को मिठाई का एक डिब्बा तक नहीं दिया. चर्चा है कि इस मद में आए धन को स्थानीय प्रबंधकों ने हड़प लिया है. सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों को ही दिवाली गिफ्ट के नाम पर मिठाई का डिब्बा दिया गया. इसके पहले जागरण के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के दौरान भी एडिटोरियल के आउटपुट के लोगों को पूरी तरह एव्याड कर दिया गया. यहां तक कि मेल पर जानकारी भी नहीं दी गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन