Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में डॉग बाबू सन ऑफ कुत्ता बाबू का निवास प्रमाण पत्र बन गया है!

योगेंद्र यादव-

अपनी आँखों से देख लीजिए! बिहार में 24 जुलाई को एक कुत्ते ने आवास प्रमाण पत्र बनवा लिया। यह वही प्रमाणपत्र है जिसे बिहार में SIR में मान्य किया जा रहा है, जबकि आधार और राशन कार्ड को फ़र्ज़ी बताया जा रहा है।

आप ख़ुद फ़ोटो और नाम जाँच लीजिए: ‘डॉग बाबू’, पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’, माता का नाम ‘कुतिया बाबू’ और पता – मोहल्ला काउलीचक, वार्ड नंबर 15, नगर परिषद मसौढ़ी. इस प्रमाण पत्र की संख्या BRCCO/2025/15933581 है.

परेशान ना हों: सरकार ने इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है!

(स्रोत: ETV Bharat) चुनाव आयोग ECISVEEP के जवाब की प्रतीक्षा है!


प्रभाकर कुमार मिश्रा-

चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया सहित सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि डॉग बाबू, सन ऑफ कुत्ता बाबू का निवास प्रमाणपत्र बन गया है। वोटरलिस्ट में अब इनका नाम अपडेट होने में कोई असुविधा नहीं होगी!


प्रियंका भारती-

  • वोटर का नाम – Dog बाबू
  • पिता का नाम – कुत्ता बाबू
  • घर का पता – मसौढ़ी

तो अब Dog बाबू बिहार चुनाव में वोट दे सकते हैं? इनके पास तो आवासीय है और ये 11 डॉक्यूमेंट के सूची में शामिल है!

कुत्ते वोट देंगे लेकिन दलितों, पिछड़ो, आदिवासियों, गरीबों और मुस्लिमों से ECI को दिक्कत है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन