Connect with us

Hi, what are you looking for?

health

लेटेस्ट रिसर्च : नॉन-वेज खाने वालों का ये बड़ी बीमारी कर रही इंतज़ार!

भारत में मांसाहारी और शाकाहारी लोगों की संख्या को लेकर बहस चलती रही है. लेकिन अगर आंकड़ों को देखा जाए तो सच्चाई कुछ और ही नजर आती है. हाल में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों में बताया गया कि, देश के 16 राज्यों में लगभग 90 प्रतिशत लोग मीट मछली या चिकन खाते हैं.

लेकिन एक ताजा अध्ययन रिपोर्ट में सामने आया है कि, नॉन-वेज के सेवन से आप एक बड़ी बीमारी की गिरफ्त में आते जा रहे हैं. यह बीमारी है अल्जाइमर. नीचे जागरण में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट में नॉन-वेज या फास्ट फूड जैसे तत्वों से अल्जाइमर की बीमारी का खतरा बढ़ना बताया गया है. इसे पढ़कर बचाव किया जा सकता है.

कहां कितने मांसाहारी?
सरकार के आंकड़ों की बात करें तो राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे में बताया गया है कि, 16 राज्यों में लगभग 90 प्रतिशत लोग मीट मछली या चिकन खाते हैं. वहीं चार राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में यह आंकड़ा 75-90 प्रतिशत तक है. सर्वे के मुताबिक पांच राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में 50 से 75 प्रतिशत लोग नॉनवेज खाते हैं. राज्यों की अगर बात करें तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 98.7 फीसदी लोग मांसाहारी हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 97.8%, असम में 78.6%, दिल्ली में 63.2%, उत्तर प्रदेश में 55% और राजस्थान में 26.8% लोग नॉन-वेज का सेवन करते हैं.

इसके अलावा भारत में नॉन-वेज खाने वालों की संख्या का अंदाजा प्यू रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट को पढ़कर भी लगाया जा सकता है. हालांकि ये आंकड़े जुलाई 2021 के हैं, अब संख्या में बदलाव हो सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन