Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूट्यूबरों-वेबसाइटरों पर लगाम लगाने के लिए आ गया फ़रमान, पढ़ें पत्र

रवीश कुमार-

यू ट्यूबर और अपनी वेबसाइट चलाने वालों पर लगाम लगाने की तैयारी… तैयारी तो हो चुकी है। सरकार ने आई टी एक्ट के तहत नए नियम बनाए हैं। इन नियमों के बारे में कहा जा रहा है कि आचार संहिता के नाम पर डिजिटल मीडिया का गला घोंटा जा रहा है।

मीडिया को गोदी मीडिया बना देने के बाद जो भी जगह बची थी वो स्वतंत्र यू ट्यूब और अपना चैनल चलाने वालों के कारण बनी थी। सरकार के झूठ को चुनौती मिल रही थी। सरकार अगर अफ़वाहों और सांप्रदायिक ख़बरों को लेकर चिन्तित रहती तो उन पर कार्रवाई करती। वो ऐसा करके नहीं क्योंकि इससे उसकी राजनीति को फ़ायदा होता है।

सरकार आचार संहिता के नाम पर आस्था का हथियार अपने पास रखना चाहती है। उसके समर्थक और नेता ख़ुद दूसरे की आस्था पर हमले करेंगे तब सरकार के ये क़ानून अनदेखा कर देंगे। आई टी सेल के ज़रिए सोशल मीडिया पर गंध फैलाने का काम किसने किया और उससे किसे लाभ हुआ सब जानते हैं। आज तलक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन