Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदी सरकार ने एलआईसी के शेयर के चिथड़े उड़ा दिए!

गिरीश मालवीय-

सरकार तो छोड़िए शेयर मार्केट से जुड़े बच्चे को भी पता था कि अभी मार्केट की हालत काफी खराब है. युद्ध चल रहा है. क्रूड ऑयल 120 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. रुपया ऑल टाइम लो पर है. विदेशी निवेशकों की भयानक बिकवाली चल रही है. डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली एफपीआई कर चुके हैं. इसके बावजूद सरकार ने एलआईसी का आईपीओ लॉन्च कर दिया.

एक तरह से देश की सबसे मजबूत कंपनी को निहत्था करके खूंखार भेड़ियों के सामने डाल दिया गया. रिजल्ट एलआईसी के शेयर के उड़ते चिथड़े के रूप में सामने है. एलआईसी के शेयर पिछले एक महीने में 21 परसेंट से ज्यादा टूट चुके हैं. साढ़े नौ सौ रुपए का शेयर 690 रुपए के नीचे आ गया है. निवेशकों का इस स्टॉक में 1.20 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो चुका है.

समझ में नहीं आ रहा सरकार को इतनी जल्दी क्यों थी एलआईसी को लेकर. कुछ महीने तो बस रूकने थे….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन