ईरान के स्टेट टीवी पर जब एंकर शहर इमामी जोश से समाचार पढ़ रही थी लेकिन तभी इज़रायल ने स्टेट टीवी की बिल्डिंग पर हमला किया!
इजरायल की सेना ने ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल की बिल्डिंग पर लाइव प्रसारण के दौरान हमला किया तो न्यूज़ पढ़ती एंकर विस्फोट और गिरते मलबे के बीच भाग खड़ी गई.
यह घटना ईरान-इजरायल प्रॉक्सी संघर्ष का हिस्सा है, जो हाल ही में मिसाइलों के आदान-प्रदान और हवाई हमलों के साथ बढ़ गया है, जिसमें इजरायल का ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में हमला शामिल है, जो 13 जून, 2025 को मध्य इजरायल में आठ लोगों की मौत का कारण बना, जैसा कि AP News द्वारा रिपोर्ट किया गया है।
टेलीविजन स्टेशन पर हमला, जो लाइव प्रसारण के दौरान हुआ, ईरानी राज्य संचार को बाधित करने की एक रणनीतिक चाल को दर्शाता है।
देखें वीडियो-
https://x.com/ranvijaylive/status/1934637722800447960?s=46
नितिन त्रिपाठी-
ईरान इजरायल युद्ध दिलचस्प मोड़ पर है. इजरायल की सुप्रीमेसी यह है कि वह पहले वार्न कर रहे हैं फिर इग्ज़ैक्ट वहीं अटैक कर रहे हैं. लगभग दो घंटे पहले वार्न किया कि ईरान के सरकारी टीवी सेंटर पर हमला करेंगे ख़ाली कर दो, एक घंटे बाद उसे ध्वस्त कर दिया. ऐसी घटनाये मनोबल तोड़ती है. अभी तेहरान के लिए वार्निंग इशू कर दी है कि सारे नागरिक तेहरान खाली कर दें. तेहरान से बाहर निकलने के लिए इस समय होड़ लगी है.
इजरायल के अनुसार उन्होंने ईरान की एक तिहाई से ज्यादा मिशयालें ईरान के अंदर उनके अड्डों पर ही ध्वस्त कर दी हैं.
ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी में आंकड़ों के अनुसार बमबारी के पश्चात रेडिएशन फ़ैल रहा है. यद्यपि यह अभी ख़तरे से बाहर नहीं है.
अमेरिका ने भी अपने युद्ध पोत भेज दिए हैं. ट्रम्प के अनुसार ईरान बात करने को तैयार है पर जितनी जल्दी टेबल पर आ जाये उसके लिए बेहतर.
उधर ईरान आँखें बंद कर इजरायल के आवासीय ठिकानों पर बमबारी कर रहा है. साफ़ संदेश है हम अगर डूबेंगे तो तुम्हारी जनता को भी इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी.
बीच बचाव में ये भी ऑप्शन आ रहा है कि ईरान में तख़्ता पलट हो जाये. इजरायल अहले इसके लिए तैयार था पर तीन दिन में उसने और हार्ड स्टैंड ले लिया है.
इन हालातों में ये युद्ध अभी लंबा चलेगा. upmanship का युद्ध है. जो पहले पलकें झपकाएगा हारा माना जाएगा.
प्रकाश के रे-
हार्टलैंड अपडेट:
- रूस ने बताया है कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच तनातनी कम करने के लिए होने वाली अगले चरण की बातचीत को रद्द कर दिया है. बीते दिनों फ़ोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रम्प को कहा था कि यूक्रेन को लेकर रूस शांति वार्ता को बढ़ाने के लिए तैयार है.
- ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि ईरान-इज़रायल युद्ध में हफ़्ते-दस दिन में अमेरिका और ब्रिटेन सीधे तौर पर शामिल हो सकते हैं. इज़रायल द्वारा तेहरान को खाली करने की चेतावनी देने के बाद ईरान के तरफ़ से यही बात तेल अवीव के लिए कही गई है. तेहरान पर इज़रायली हमले हो रहे हैं.
- दुनियाभर के शेयर बाज़ार में तेज़ी का रुख़ और तेल के दाम में बड़ी गिरावट हो रही है. इससे एक अनुमान यह लगाया जा रहा है कि बाज़ार पश्चिम एशिया के संकट को एक हद से बढ़ता हुआ नहीं देख रहा है. जी-7 बैठक से भी कुछ निकलने की आशा जतायी जा रही है.



