Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

लखनऊ में ‘लाइव टुडे’ की तरफ से ‘आपकी बात, आपकी आवाज’ का आयोजन

लखनऊ से सूचना है कि ‘लाइव टुडे’ नामक एक न्यूज चैनल की तरफ से एक समारोह का आयोजन किया गया जिसका नाम था- ‘आपकी बात, आपकी आवाज’. दावा किया जा रहा है कि ‘लाइव टुडे’ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रसारित होने वाला देश का पहला सैटेलाइट चैनल है. इस मौके पर तमाम राजनीतिक हस्तियों और ब्यूरोकेट्स ने हिस्सा लिया और अपनी बात लोगों तक पहुंचाई.

‘लाइव टुडे’ के न्यूज रूम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्या मंत्री शिवाकांत ओझा, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, बीजेपी राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल के अलावा बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे. जनप्रतिनिधियों के अलावा तमाम वरिष्ठ अफसर भी न्यूज रूम पहुंचे. इनमें एमडी पावर कॉर्पोरेशन एपी मिश्रा, आईएएस अजय श्रीवास्तव समेत कई शख्सियतें शामिल रहीं. इस शुभ मौके पर लाइव टुडे के सीएमडी बीएन तिवारी, डायरेक्टर कुश तिवारी और एडिटर इन चीफ प्रमोद गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद अदा किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन