Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टाफ के पैसे डकार चुका है इस चैनल का मालिक, न फोन उठाता है ना ही मिलता है!

गौरव झा /नोएडा

आज से कुछ महीने पहले नोएडा के सेक्टर 63 में एक नए डिजिटल चैनल LIVE 24 का आगाज़ हुआ था। चैनल के एमडी प्रमोद ठाकुर ने पहले तो जरूरत से अधिक लोगों की पूरी टीम भर ली। इसके बाद चैनल के कर्मचारियों को वेतन के लिए सताया जाने लगा।

कर्मचारी आरोप लगाते हैं कि ज्वाइनिंग के समय बड़े बड़े सपने दिखाए गए थे कि चैनल जल्द ही सैटेलाइट में बदल जाएगा,सभी स्टाफ को तय समय पर सैलरी मिल जाएगी लेकिन सब एक ढोंग था।

इस साजिश के शिकार मेरे कई मित्र बने हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। ज्वाइनिंग के समय तनख्वाह कुछ बताया और ऑफर लेटर पर कुछ मेंशन कर दिया,पूछे जाने पर गलत टाइपिंग और जल्द सुधार कराए जाने की बात करते रहे ।

खैर,पहला महीना बीता..

जब सैलरी की बात आई तो एमडी साहब कैंची धाम नैनीताल निकल लिए। ऐसा अमूमन हर महीने होता रहा और स्टाफ को सैलरी मिलने की संभावना कम होती रही ।

खैर,चैनल के महादेव प्रमोद ठाकुर खुद को बाबा नीब करोड़ी जी का भक्त बताते हैं,चैनल के अंदर उनकी बड़ी सी तस्वीर भी टंगी है लेकिन भक्तिमय व्यक्ति होने के बावजूद स्टाफ के प्रति इनके मन में श्रद्धा नहीं आई ।

अब आलम यह है कि चैनल के अंदर गिने चुने स्टाफ हैं,जो अच्छे सच्चे थे वो साइड हो गए..कुछ चुप हो गए। कुछ आधा अधूरा वेतन लेकर निकल लिए। जो हम जैसे थे वो हर दो चार दिन पर दफ्तर के चक्कर लगा आते हैं लेकिन श्रीमान से मुलाकात नहीं हो पाती।

कदाचित हो भी जाती है तो श्रीमान तारीख पर तारीख देते रहते हैं। तय तारीख पर फोन करने पर कॉल नहीं उठाई जाती है और ना ही वो ऑफिस में होते हैं।

अब ऐसे में हम जैसे स्टाफ के पास दो ऑप्शन है एक तो पुलिस को इंत्तिला किया जाए और दूसरा अपने साथियों को सूचना दी जाए ताकि ऐसे व्यक्तियों से उनके जीवन में पाला ना पड़े। साक्ष्य के तौर पर ऑफर लेटर (जिसमें तय वेतन से कम वेतन मेंशन है) और व्हाट्सएप की स्क्रीनशॉट दे रहा हूं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन