Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गैस एजेंसी की कवरेज से रोक रहे युवक को महिला पत्रकार ने गज़ब ज्ञान दिया, वीडियो देखें

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 39 सेकंड का एक वीडियो टहल रहा है। वीडियो गैस एजेंसी में कवरेज करने पहुंची 4पीएम की महिला पत्रकार का है। इस वीडियो में एक युवक पत्रकार को कवरेज करने से यह कहकर रोक रहा है कि वह भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा है, और आप वीडियो मत बनाओ। इसके बाद महिला रिपोर्टर उस युवक को बढ़िया सा ज्ञान पिलाती देखी जा रही है…


प्रकरण पर 4पीएम का ट्वीट-

गैस एजेंसी अब सिर्फ़ सिलेंडर ही नहीं बाँट रही, लगता है “पत्रकार” भी हायर करने लगी है.

जब असली रिपोर्टर जनता की परेशानी दिखाने पहुँचते हैं, तब अचानक कुछ इलैक्ट्रॉनिक मीडिया वाले प्रकट हो जाते हैं और कहते हैं कि खबर मत दिखाइये.

जनता सिलेंडर के लिए मरी जा रही है. शहर-शहर गैस की लाइनें लगी हैं. पर गोदी मीडिया को ये दिखाई नहीं देता. और जब हमारी टीम सच्चाई दिखाने जाती है तो ऐसे “नकली पत्रकार” रास्ता रोकने पहुँच जाते हैं.

सवाल सिर्फ इतना है – ये साहब कौन हैं. किस चैनल के पत्रकार हैं. किसके इशारे पर आए हैं.

अगर सच में पत्रकार हैं तो अपना चैनल और पहचान बताइये.

और अगर नहीं… तो फिर समझ लीजिये कि सिलेंडर की कमी से ज़्यादा शर्मनाक है सच्चाई को छुपाने की कोशिश.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन