Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मिश्र का वाट्सअप हैक, खूब मांगा पैसा

नोएडा : सहारा समय, न्यूज एक्सप्रेस समेत कई न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पदों पर रहे और इन दिनों जनचौक नामक चर्चित वेबसाइट का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मिश्र का कल वाट्सअप हैक हो गया.

हैकर ने खूब पैसा मांगा. जिन जिन के नाम महेंद्र के वाट्सअप में सेव थे उन सबको तत्काल पैसे की जरूरत का संदेश भेजा. महेंद्र मिश्रा की प्रतिष्ठा

भड़ास एडिटर यशवंत के पास भी हैकर ने संदेश भेजा. पर यशवंत उस वक्त ट्रेन में थे और फोन साइलेंट मोड में था.

आज सुबह जब महेंद्र का पैसे मांगने का वाट्सअप मैसेज उन्होंने देखा और दो मिस कॉल भी तो लगा कि मामला वाकई अर्जेंट जरूरत का है इसलिए पैसे ट्रांसफर करने से ठीक पहले ये बताने के लिए महेंद्र को फोन कर दिया कि रात वे फोन न उठा पाए क्योंकि ट्रेन में थे और फोन साइलेंट मोड में कर रखा था.

तब महेंद्र ने बताया कि अच्छा किया पैसा नहीं ट्रांसफर किया, वाट्सअप हैक हो गया था. दर्जनों लोगों ने हैकर के एकाउंट में पैसे भेज दिए. महेंद्र ने बताया कि वाट्सअप रिकवर होते ही उन्होंने उन सबको फोन किया जिन्हें जिन्हें हैकर ने पैसे मांगते हुए मैसेज भेजा था. इसी सिलसिले में उन्होंने यशवंत को भी आगाह करने के लिए फोन किया था.

फिलहाल महेंद्र ने वाट्सअप हैकर कर ठगी करने की कंप्लेन लिखकर नोएडा पुलिस को दी है. देखना है कि पुलिस हैकरों तक पहुंच पाती है या ये नए जमाने के अपराधी यूं ही आम लोगों को ठगते लूटते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-

नेट और मोबाइल बैंकिंग का कभी नहीं किया इस्तेमाल, फिर भी खाते से उड़े 11 लाख!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन