Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पनामा पेपर्स जैसे फ्रॉड उजागर करने वाली महिला पत्रकार की कार-बम से हत्या

Mohit Soni : पनामा पेपर लीक्स ने दुनियाभर के बड़े-बड़े नेताओं के बारे में बड़े खुलासे किए थे। इस लीक के पीछे जिस जर्नलिस्ट का हाथ था, जिसने दुनियाभर की राजनीतिक और उद्योग घरानों को हिलाकर रख दिया था, उसकी हत्या कर दी गई है। पनामा पेपर लीक्स को सामने लाने वाली महिला पत्रकार और ब्लागर डैफनी कैरुआना गलिजिया की कार बम धमाके के जरिए हत्या कर दी गई। यह कार बम धमाका माल्टा में किया गया। इस महिला पत्रकार ने जो दस्तावेज अपने ब्लॉग के जरिए लीक किए थे, उसे पढ़ने वालों की संख्या उनके देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार से भी कहीं ज्यादा थी।

सोमवार की दोपहर को गलीजिया की कार पर धमाका किया गया, जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और इसका मलबा पास के मैदान में चारो ओर फैल गया। उन्होंने हाल ही में माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट और उनके दो करीबियों के बारे में बड़ा खुलासा किया था। गलीजिया पर हमले की अभी तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माल्टा के राष्ट्रपति मरी लुइस कोलेरो प्रका ने शांति की अपील की है।

Anita Misra : पनामा पेपर्स जैसे फ्रॉड को उजागर करके तमाम देशों के लोगों की नींद उड़ाने वाली (भारत आदी है करप्शन का, यहाँ किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा) माल्टा की बहादुर पत्रकार डेफ्ने गेलेजिया कार बम से मार दी गईं। डेफ्ने रनिंग कमेंट्री नाम से एक ब्लॉग भी लिखती थी। इस तरह के खोजी और हिम्मती पत्रकार कम ही हैं। साहसी डेफ्ने को सलाम… श्रद्दांजलि rip

Mukesh Kumar : सत्य उजागर करने वालों पर चौतरफा हमला जारी है…पनामा पेपर लीक करने वाली पत्रकार डैफनी कैरुआना गलिजिया की माल्टा में हत्या.

शिखा अपराजिता : पनामा पेपर घोटाले को दुनिया के सामने लाकर कई देशों की सत्ता हिला देने वाली पत्रकार और ब्लॉगर Daphne Caruana Galizia की माल्टा में कार बम से हत्या कर दी गई है।

सौजन्य : फेसबुक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन