राजेश साहू-
जालौन के कुठौंद थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय (52) की मौत का राज गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इंस्पेक्टर राय और महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा (28) के बीच 3 दिन में 100 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई। ज्यादातर वीडियो कॉल हैं। महिला सिपाही ने कुछ की रिकॉर्डिंग भी की है।
वह घटना के दिन कार से एक सिपाही अंकित के साथ मेरठ से जालौन आई थी। मीनाक्षी ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को जब वह इंस्पेक्टर के कमरे में गई तो वहां वह बिस्तर पर पहले से घायल पड़े थे। हालांकि, मीनाक्षी रात को वहां क्यों गई थी? इसका उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसने यह भी कहा कि इंस्पेक्टर के साथ उसके रिश्ते थे, लेकिन वह ब्लैकमेल नहीं कर रही थी।
मीनाक्षी इतनी शातिर थी कि सिर्फ इंस्पेक्टर राय नहीं, बल्कि 10 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दरोगा स्तर के पुलिसवालों से उसके गहरे संपर्क थे। कॉल रिकॉर्ड में इस बात के सबूत मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
इंस्पेक्टर राय की मौत मामले में रविवार को मीनाक्षी को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान महिला सिपाही ट्रैक सूट पहने थी। उसके हाव-भाव में कहीं भी पछतावा नजर नहीं आ रहा था। मीडियाकर्मियों को देखते ही उसने चेहरे पर रूमाल बांध लिया।
नरेंद्र प्रताप-
सरकारी छुट्टियां और इंस्पैक्टर का आवास! जालौन में थाने के सरकारी आवास में मौत का शिकार बने थानेदार अरूण कुमार राय और सिपाही मीनाक्षी शर्मा के बीच अवैध प्रेमसंबध थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी को इंस्पैक्टर ने 3 लाख रूपये का सोने का हार गिफ्ट किया था. मीनाक्षी के पास 3 मंहगे फोन मिले है. मीनाक्षी की मंहगी यात्राओं का खर्चा भी थानेदार उठाते थे.
चर्चा है कि मीनाक्षी ने उनका पीछा छोड़ने के लिए 25 लाख की मांग रखी थी. मीनाक्षी जालौन के कौंच थाने में तैनात थी और इंस्पैक्टर अरूण कुमार राय कुठौंद थाने के थानेदार थे. वर्तमान में मीनाक्षी 10 दिन की छुट्टी पर थी और इंस्पैक्टर अरूण कुमार राय के साथ थी. मीनाक्षी शर्मा मेरठ के दांदूपुर गांव की निवासी है.
मीनाक्षी जालौन से पहले पीलीभीत में तैनात रही. यहां उसने सिपाही मोहित खोखर पर शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप लगाये थे. मोहित खोखर और मीनाक्षी के बीच प्रेमसंबध थे. मोहित ने मीनाक्षी को धोखा देकर बागपत की एक लड़की से शादी कर ली तो मीनाक्षी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था.
मोहित खोखर इस केस में दो महीने जेल में रहा. वर्तमान में वह बदायूं में तैनात है. पुलिस जांच में मीनाक्षी के आरोप सही पाये गये थे.
थानेदार की मौत के मामले में भी यह आशंका है कि मीनाक्षी और थानेदार के बीच अंतरंग संबधों के वीडियो मीनाक्षी के पास थे. पुलिस को मीनाक्षी के मोबाइल्स से बहुत सारे सबूत मिले है.
थानेदार और मीनाक्षी के संबधों की जानकारी उनकी पत्नी को भी थी. वह ये भी जानती थी कि थानेदार साहब मीनाक्षी पर दिल खोलकर पैसा लुटा रहे है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मीनाक्षी को जेल भेजा है


