Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी से महिमा पॉल और एबीपी न्यूज़ से निधि तिवारी की नई पारी!

NDTV Profit से जुड़ीं पत्रकार महिमा पॉल को प्रमोशन मिला है। महिमा पॉल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्हें अब डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिमा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “I’m happy to share that I’ve been promoted to Deputy News Editor at NDTV Profit!” उनके इस प्रमोशन पर मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।


वहीं दूसरी ओर ABP News में भी नई नियुक्ति हुई है। निधि तिवारी ने एबीपी न्यूज के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। वह बतौर एंकर प्रोड्यूसर चैनल से जुड़ी हैं।

निधि तिवारी इससे पहले करीब साढ़े चार साल तक 4PM न्यूज संगठन में कार्यरत रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “नई पारी की शुरुआत, ABP News के साथ…”

मीडिया इंडस्ट्री में दोनों पत्रकारों की नई जिम्मेदारियों को लेकर सहकर्मियों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन