Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खोजी पत्रकार महिमा सिंह को फियरलेस पेन अवार्ड मिला!

दैनिक भास्कर की खोजी पत्रकार महिमा सिंह को फियरलेस पेन अवार्ड से नवाजा गया है। महिमा सिंह वही पत्रकार हैं जिन्होंने बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके हंगामा मचा दिया था। ऑपरेशन रेड लाइट नामक उनकी खोजपरक रिपोर्ट के दौरान महिमा को पांच दिन में तीन बार बेचा गया था, उन्हें पिस्टल की नोक पर धमकी मिली, बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी। और एक बड़े संगठित अपराध का पर्दाफाश किया। नीचे महिमा क्या लिख रही हैं, पढ़िए…


एक जर्नलिस्ट के लिए सम्मान ही सबसे बड़ी ताकत होती है. ऐसे सम्मान हमें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देते है.

दैनिक भास्कर के “ऑपरेशन रेड लाइट” पर धाराधाम इंटरनेशनल की तरफ से मुझे Fearless Pen Award से सम्मानित किया गया है.

मेरे लिए यह एक सम्मान नहीं बहुत बड़ी ताकत है. यह सम्मान मुझे आगे खबरों से इतिहास लिखने का बड़ा संबल देगा.

इस सम्मान के लिए विशेष रूप से धाराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक आदरणीय डॉक्टर सौरभ पाण्डेय सर का हृदय से आभार. सौरभ सर को विश्वास दिलाती हूं कि मेरा काम हमेशा आपको गर्व महसूस कराएगा.

Fearless Pen Award certificate for Ms. Mahima Singh (Investigative Journalist, Dainik Bhaskar, Patna) with her portrait; ornate border and official seals.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन