Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान महोली के पत्रकारों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीतापुर : प्रदेश की सरकार का सभी प्रसाशनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को साफ संदेश है कि वह पत्रकारों के साथ मित्रवत व्यवहार कर उनके हितों का संरक्षण करें. लेकिन कुछ सरकारी नुमाइंदे अपनी निजी खुन्नस निकालने के लिए पत्रकारों के विरुद्ध फर्जी मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार जनपद की कोतवाली महोली क्षेत्र के रहने वाले पत्रकारों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिसिया उत्पीड़न के सम्बंध में अवगत कराया. पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया की वरिष्ठ पत्रकार पुनीत मिश्रा के विरुद्ध थाना कोतवाली महोली पुलिस के द्वारा निजी खुन्नस निकालने के लिए व खबर से बौखला कर गुंडा एक्ट अधिनियम की नोटिस भेजवाई गई है. बल्कि पत्रकार के द्वारा लगातार समाज हित के लिए कार्य किया जाता है व भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध, अपराध संबंधी घटनाओं को प्रकाशित कर शासन प्रशासन व सरकार तक आम जनमानस की आवाज को पहुंचाया जाता है. लेकिन महोली पुलिस प्रशासन के द्वारा केवल मानसिक रूप से परेशान करने के लिए फर्जी, मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए पत्रकारों की कलम का गला घोटा जा रहा है.

ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकार बंधुओ ने बताया कि अगर प्रशासन ऐसे निर्भीक कलमकारों को परेशान करता रहेगा तो आम जनमानस को पत्रकार की कलम से न्याय कैसे मिल पाएगा. सभी पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की हैं. इस दौरान राकेश पांडेय, रामकिशोर, सूरज राठौर, अवनीश कुमार, संदीप श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, राजन शुक्ला सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहें. देखें पत्र..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन