Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मलयालम डेली ‘मलयाला मनोरमा’ के CMO राज मोहन रिटायर हो गए!

लयालम हिंदी डेली मलयाला मनोरमा में बतौर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ), नॉर्थ-ईस्ट के रूप में कार्यरत राज मोहन आज रिटायर हो गए. देश के चुनिंदा मीडिया समूहों के साथ 37 वर्षों का उनका शानदार सफर 60 वर्ष की उम्र में रूक गया.

इसी वर्ष अप्रैल में 60 वर्ष पूरे कर चुके राज मोहन ने मलयाला मनोरमा के साथ लगभग 9 वर्ष तक बेहतरीन काम किया. मलयाला से पहले उन्होंने द टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे समूह, आउटलुक और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे बड़े मीडिया संगठनों के साथ काम किया.

अपनी रिटायरमेंट के मौके पर दिग्गज मार्केट प्रोफेशनल ने कहा कि, जून 1987 में टीओआई के साथ मेरी प्रोफेशनल जर्नी, 7 बहादुरशाह जफर मार्ग से शुरू हुई थी. 37 साल बाद जब मैंने रिटायरमेंट का फैसला लिया, तो मेरा वर्तमान कार्यालय मलयाला मनोरमा, राउज एवेन्यू में सड़क के उस पार है. इन वर्षों में मैंने बहुत लंबी दूरी तय की है.

उन्होंने कहा कि, मीडिया परिदृश्य के कई चरणों को देखा है. विभिन्न ट्रेंड्स को उभरते हुए और मीडिया के नए रूप को विकसित होते हुए देखा है.

बता दें कि मलयाला मनोरमा, मलयालम लैंग्वेज में सुबह का दैनिक समाचार पत्र है जो मलयाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड द्वारा कोट्टायम, केरल से प्रकाशित होता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन