Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

उत्तर प्रदेश को दो हिस्सों में बांटकर दो उप राज्य संपादक बिठाएगा दैनिक जागरण!

मनीष दुबे-

दैनिक जागरण में बड़े संपादकीय फेरबदल के बाद एक नयी सूचना निकलकर आ रही है। जिसके अनुसार प्रबंधन उत्तर प्रदेश को ईस्ट और वेस्ट दो हिस्सों में बांटकर उप राज्य संपादकों को बिठाने की तैयारी कर रहा है।

जिन्हें राज्य संपादक बनाया जाएगा उनमें लखनऊ के संपादकीय प्रभारी मनीष तिवारी और कानपुर के संपादकीय प्रभारी जितेंद्र शुक्ला का नाम शामिल है। इनमें जितेंद्र शुक्ला को यूपी ईस्ट की कमान और मनीष तिवारी को यूपी वेस्ट का उप राज्य संपादक नियुक्त किए जाने की सूचना है।

मनीष तिवारी

मनीष तिवारी– दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक हैं। तिवारी अब तक लखनऊ संस्करण में स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 2008 में दैनिक जागरण से करियर शुरू करने वाले मनीष तिवारी यूपी में जिला प्रशासन, उच्च शिक्षा और राजनीतिक समाचारों में विशेषज्ञता रखते हैं।

उन्होंने भट्टा पारसौल किसान आंदोलन, विधानसभा चुनाव (2012, 2017, 2022) और लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019) जैसी प्रमुख घटनाओं की कवरेज की है। अपने करियर की शुरुआत नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र से करने के बाद वह लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य संपादक आशुतोष शुक्ल के मार्गदर्शन में संपादकीय टीम का नेतृत्व किया।

अंबिका बाजपेयी जो लखनऊ में बतौर इनपुट हेड कार्यरत थे, उन्हें लखनऊ का नया संपादकीय प्रभारी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

जितेंद्र शुक्ला

जितेंद्र शुक्ला– यूपी के फतेहपुर के मूल निवासी जितेंद्र शुक्ला लंबे समय से दैनिक जागरण से जुड़े हैं और बिहार, झारखंड समेत कई इकाइयों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बरेली में संपादकीय प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके जितेंद्र शुक्ला को कानपुर यूनिट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन अब उन्हें नई जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश ईस्ट का उप राज्य संपादक बनाकर सौंपी गई है।

कानपुर में उनकी जगह अब राकेश पाण्डेय को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राकेश पाण्डेय कानपुर से पहले प्रयागराज संस्करण के स्थानीय संपादक के तौर पर कार्यरत थे।

दोनों ही उप राज्य संपादक उत्तर प्रदेश के राज्य संपादक आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Related News…

दैनिक जागरण में संपादकीय फेरबदल : राकेश पांडेय, श्याम मिश्रा, अंबिका बाजपेयी, जितेंद्र शुक्ला, मनीष तिवारी के बारे में सूचनाएं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन