Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

तीन महिला पत्रकारों ने इस्तीफा देकर इन मीडिया संस्थानों के साथ नई पारी की शुरुआत कर दी

तीन महिला पत्रकारों ने अपने अपने संस्थानों से इस्तीफा देने के बाद नई पारी की शुरुआत कर दी है. मनीषा पांडेय टीवी9भारतवर्ष में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत थीं. मनीषा के बारे में जानकारी मिली है कि वे अब बेंगलुरु बेस्ड पोर्टल योरस्टोरी डॉट कॉम के हिंदी सेक्शन की चीफ एडिटर बन गई हैं. मनीषा दैनिक भास्कर, इंडिया टुडे, नेटवर्क18 समेत कई बड़े मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं.

उधर, जानकारी मिली है कि योर स्टोरी डाट काम हिंदी की एडिटर रंजना त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे नोएडा में न्यूज18इंडिया चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्य करने लगी हैं.

एक अन्य सूचना के मुताबिक लल्लनटाप पोर्टल में कार्यरत प्रतीक्षा पांडेय के बारे में खबर है कि उन्होंने इस्तीफा देकर योरस्टोरी डाट काम के साथ नई पारी की शुरुआत की है. प्रतीक्षा को योरस्टोरी में एडिटर (वीडियो, आडियो, इंडियन लैंग्वेजेज) बनाया गया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन