Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनोज्ञा लोईवाल ने बतौर सीनियर एडिटर/एंकर NDTV में शुरु की नई पारी

सीनियर टीवी जर्नलिस्ट मनोज्ञा लोईवाल ने एनडीटीवी के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। मनोज्ञा ने अपने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी साझा की है।

सूत्रों की माने तो, उन्हें चैनल में सीनियर एडिटर और एंकर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनपुट है कि वह जल्द ही चैनल के प्राइम टाइम शोज में दर्शकों के सामने नजर आएंगी।

बता दें कि मनोज्ञा ने हाल ही में एबीपी नेटवर्क से करीब चार साल तीन महीने बाद विदा ले ली थी। वह एबीपी में बतौर एडिटर और एंकर सक्रिय रहीं। अपने इस कार्यकाल में उन्होंने अनेक बड़ी खबरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाया।

रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित मनोज्ञा को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। ABP से पहले वह करीब 11 साल तक इंडिया टुडे ग्रुप में रिपोर्टिंग और एंकरिंग कर चुकी हैं।

इसके अलावा, वह न्यूज़ एक्स, नेटवर्क18 और दैनिक जागरण में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत रही हैं।

मनोज्ञा लोईवाल के बारे में अन्य जानकारी नीचे खबर में देखें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन