Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनोज मलयानिल ने हैदराबाद में ‘न्यूज18 बिहार-झारखंड’ के एडिटर पद की जिम्मेदारी संभाली

जी मीडिया समूह के चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ से इस्तीफा देकर मनोज मलयानिल ने हैदराबाद में News18 बिहार-झारखंड के एडिटर पद की जिम्मेदारी संभाल ली है. जी मीडिया समूह के नए चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले मनोज ‘एबीपी न्यूज’ में कार्यरत रहे.

वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल ‘सहारा समय एमपी’ में भी एक लंबी पारी खेल चुके हैं. बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले मनोज ने एबीपी न्यूज से पहले दूरदर्शन, दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स जैसे मीडिया ब्रांड्स में काम किया है.

देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘आईआईएमसी’ (Indian Institute of Mass Communication) के वे छात्र रह चुके हैं. नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ मनोज को करीब एक साल तक काम करने का मौका भी मिला. उन्होंने 1997-98 में बचपन बचाओ आंदोलन के तहत ग्लोबल मार्च में हिस्सा लिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन