Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की मौत के साथ ही दफन हो गए कई राज!

अजीत सिंह राठी-

यूपी के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई, और मौत के साथ दफ़न हो गए वो राज जो व्हाइट कॉलर क्राइम की स्टोरी का खुलासा करने के साथ ही हरिद्वार और देहरादून पुलिस की कार्यशैली का पर्दाफ़ाश करते।

विनय त्यागी

वो मोटी रकम आख़िर देहरादून किसके लिए लाई गई थी, जिसे रिकवर करने के लिए पुलिस पागल हो गई थी ? इस हाई प्रोफ़ाइल ड्रामे पर लिखी अमर उजाला की ख़बर काफ़ी हद तक पुलिस के झोल की पोल खोल गई है।

यूपी का 38 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी का देहरादून आना, मात्र चार लाख रुपये की चोरी करना, फिर गिरफ्तारी हो जाती है, पेशी पर जाते समय तमंचों से जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय धीमी स्पीड से दौड़ती पुलिस की गाड़ियाँ,
अब इन सबकी जाँच कौन और क्यों करेगा ? उत्तराखंड को अपराध जगत से मुक्त करने के लिए जो उजागर होना चाहिए था, वो अब नहीं होगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन