Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मराठी कवि के घर चोरी करके सब लौटा गया चोर, माफीनामा में लिखा- शर्मिंदा हूं!

भी-कभी ऐसी खबरें सामने आती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन जो सच है उससे मुँह भी तो नहीं मोड़ा जा सकता. ऐसा ही एक वाकया महाराष्ट्र के रायगढ़ से सामने आया है.

यहां एक चोर ने मशहूर मराठी कवि नारायण सुर्वे के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया लेकिन इसके दूसरे ही दिन चोर को भयानक शर्मिंदगी हुई और माफीनामा लिखकर चोरी किया सारा सामान लौटा गया. यह खबर इंटरनेट पर खूब वायरल है.

चोर ने अपने माफीनामा में लिखा है कि जब वह घर में दाखिल हुआ तो उसने घर में लगी कवि की तस्वीरों को देखा. चोर को पता चला कि उसने किसके घर में चोरी की है. उसने लिखा है कि मैं चोरी को लेकर शर्मिंदा हूं, मैंने इतने महान लेखक के घर में चोरी की है. जो कुछ भी घर से लेकर गया था सब लौटा रहा हूं.

कौन हैं कवि नारायण सुर्वे?
मुंबई में जन्में सुर्वे की कविताओं में शहरी मजदूर वर्ग के संघर्षों को दर्शाया जाता है. खुद गरीबी में पले-बढ़े सुर्वे ने श्रमिक और कामगारों के संघर्ष में छिपे गौरव को अपनी कविताओं के जरिए आमजन तक पहुंचाया. 2010 में 84 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था. फिलहाल उनके घर में बेटी सुजाता और दामाद गणेश घड़े रहते हैं. वे 10 दिन के लिए विरार अपने बेटे से मिलने गए थे, इसी दौरान घर में चोरी हो गई. घर से चोर एलईडी टीवी समेत तमाम सामान बटोर ले गया था.

देखें यह खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन