Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दो बड़े अफसरों ने मतंग सिंह की गिरफ्तारी को रोकने का प्रयास किया था, जांच शुरू

: मतंग सिंह की गिरफ्तारी में अधिकारियों की भूमिका की जांच : केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक शीर्ष नौकरशाह और सीबीआई में एक संयुक्त निदेशक जांच के दायरे में हैं जिन्होंने सारदा घोटाला मामले में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार हुए पूर्व कांग्रेसी मंत्री मतंग सिंह की गिरफ्तारी को कथित रूप से रोकने का प्रयास किया था . एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि सीबीआई ने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री कार्यालय को एक रिपोर्ट भेजी है.

शीर्ष सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह को अधिकारियों ने इन खबरों से अवगत कराया है कि मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने सिंह की गिरफ्तारी को कथित रूप से रोकने का प्रयास किया था. सिंह को सीबीआई ने शनिवार को कोलकाता में गिरफ्तार किया. सूत्रों ने बताया, ‘‘गृह मंत्री को मामले की जानकारी है और अधिकारी से उसकी स्थिति स्पष्ट करने को कह सकते हैं.’’

समझा जाता है कि गृह मंत्री ने संकेत दिए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी खराब आचरण में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सीबीआई के संयुक्त निदेशक (नीति) आर. एस. भट्टी ने इस सिलसिले में सवालों का जवाब नहीं दिया. वह मीडिया मामलों के प्रभारी भी हैं. बाद में सीबीआई प्रवक्ता से मीडिया को बताने को कहा गया कि मामले की जांच चल रही है और इसलिए एजेंसी कोई टिप्पणी नहीं करेगी.

गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि अभी तक अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस मामला नहीं दिख रहा है और मीडिया में जो खबरें आई हैं वे ‘‘अफवाह’’ हैं. रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी तक कुछ भी ठोस नहीं है, केवल अफवाह है . अगर कुछ ठोस दिखता है तो हम उस मुताबिक काम करेंगे.’’ मुद्दे के बारे में पूछने पर सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा ने कुछ भी कहने से मना कर दिया. सिन्हा ने कहा, ‘‘क्या मैं इस तरह के विषय पर कभी बात करता हूं.’’

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन