Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

क्या इस्लामी झंडे फहराने वाले मौलाना पर देशद्रोह लगना चाहिए?

फ़ायक अतीक किदवई-

मुस्लिमों ने अपने अधिकार अल्पसंख्यक सुरक्षा और माँगो को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया और एक मौलाना की अगुवाई में अज़ादी के स्तम्भ जहाँ तिरँगा था वहाँ पर इस्लामी झंडे को लगा दिया।

अब बताइये मौलाना पर देशद्रोह लगना चाहिए? इनके लिए देश से बड़ा मज़हब हो गया, देश का इस्लामीकरण कर रहे हैं? इनको उमर खालिद की तरह ज़मानत भी नहीं मिलना चाहिए?

यहाँ तक तो सब सही लग रहा होगा लेकिन जब यही काम अगर बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास करे तो?? ख़ैर उनकी ज़मानत हो गई भीड़ ने पीटा भी जैसे अपने यहाँ भीड़ के साथ कोर्ट में वकील भी पीटते हैं।

अब मेरे विचार सुन लीजिए, मैं बांग्लादेश का समर्थन नहीं कर रहा, जो देश अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा तक न दे पाए वो कभी बेहतर देश नहीं हो सकता, ठीक है झंडा फहरा दिया तो क्या पाप हो गया, प्रदर्शन में.. नारों में हो जाता है, आखिर क्या कारण है जो हिंदुओं को सड़क पर आकर रोष जताना पड़ा, उस कारण को दूर करिए उनसे बात करिए, उनको विश्वास दिलाइये, वो आपके ही देश के नागरिक है, उनके साथ सौतेलापन न दिखाइये।

पर क्या ये बातें कहने का हमें हक़ है? हम किस मुंह से उनसे कहें? हमने अपने यहाँ छोटी-छोटी बात पर लोगों को जेल में डाल दिया, ज़मानत तक नहीं हो रही, अरे कोर्ट का ट्रायल तो छोड़िए हम तो एनकाउंटर तक कर देते हैं।

सवाल तब आप कर सकते है जब आपमें जवाब देने के लिए कुछ छोड़ रखा हो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. हरजिंदर

    November 28, 2024 at 8:07 pm

    बिल्कुल सही।

  2. Faisal Khan

    November 29, 2024 at 10:08 am

    इस हिसाब से तो भगवा ध्वज फहराने वालो पर भी देशद्रोह लगना चाहिए जनाब,देश मे सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन