Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मीडिया ने तो ऋतिक की पर्सनल लाईफ को तिल का ताड़ बना दिया : राकेश रोशन

मुंबई। अपने जमाने के अभिनेता डॉयरेक्टर प्रोड्यूसर और रितिक के पिता राकेश रोशन ने कहा है कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं। डुग्गू और सुजैन आज भी एक-दूसरे के साथ हैं। उनके अलग होने की खबरें महज अफवाह हैं। मुझे लगता है कि अब लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में बातें बनाना छोड़ देना चाहिए

राकेश रोशन का कहना है कि किस पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े या उतार-चढ़ाव नहीं आते रहते हैं लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि पति-पत्नी अलग हो जायें। रितिक रोशन का भले ही उनकी पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक हो गया हो लेकिन अभी भी दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। 

उन्होंने कहा कि लड़ाई-झगड़े किस घर में नहीं होते। मीडिया ने तो तिल का ताड़ बना दिया है। हर कोई अपनी तरफ से डुग्गू की निजी जिंदगी के बारे में बातें कर रहा है। यह सही नहीं है। मैं इस बात से इंकार नहीं कर रहा हूं कि सुजैन और रितिक के बीच अनबन नहीं हुई लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका रिश्ता टूट गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन