Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गोरखपुर के एक टीवी पत्रकार साल भर में 30-35 लाख रुपये कमाने का फंडा समझा रहे हैं, सुनें आडियो

सत्येन्द्र कुमार-

वाह रे बड़े चैनल के बड़का पत्रकार… पत्रकारों के बीच सामंजस्य और अपनेपन की बड़ी कमी है। एक पत्रकार अपनी गोटी चमकाए रखने के लिए हमेशा दूसरे की टांग खींच कर अपने आप को श्रेष्ठ बताने की फिराक में लगा रहता है।

ताजा मामला गोरखपुर जिले से है। जिले में अपने आप को बड़का टीवी पत्रकार बताने वाला एक शख्स जब किसी महिला से बात करता है तो बड़ी बड़ी फेंकना शुरू कर देता है। यह जनाब जिले में पत्रकारिता करें या न करें लेकिन गाड़ी चलवाने से लेकर केबल टी वी चलवाने तक का धंधा बड़े आराम से कर लेते हैं।

एक दफे ये टीवी पत्रकार महोदय एक महिला से बात कर रहे थे तब महिला ने कुछ देर बात करने के बाद उन्हें रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वही रिकॉर्डिंग बाद में वायरल हो गयी। जाहिर है कि वायरल हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वही दोनों कर सकते हैं जिनके बीच बातचीत हुई हो।

इस रिकॉर्डिंग में बड़े पत्रकार अपनी शेखी बघारते हुए जिले के मौजूदा डी एम से अपनी हुई हॉट टॉक का हवाला दे रहे हैं। यह भी बता रहे हैं कि उनसे तमाम लड़कियां कहती हैं कि उन्हें एंकर बना दो।

बड़का पत्रकार यह भी कह रहे हैं कि अगर वह चाहे तो स्टूडियो खोलकर पत्रकारिता के माध्यम से गोरखपुर शहर से ही साल में 30 से 35 लाख रूपया बटोर सकते हैं।

इनकी बात सुनकर कौन कहेगा कि पत्रकारिता में पैसा नहीं है।

आगे भाई साहब बता रहे हैं कि 21 मार्च को शहर में बड़ा आयोजन हो रहा है। तमाम बड़े अखबार के संपादक मालिक और वीआईपी आने वाले हैं। पत्रकार महोदय बातचीत में मैडम से कहते हैं कि तुम भी आओ कोई पूछे तो हमें बता देना। आ जाओगी तो कार्यक्रम में एकाध गाना हम भी गा ही देंगे।

साथ ही अपने एक साथ पत्रकार को नीचा दिखाने के लिए यह भी कहते हैं कि उसे तो इसलिए बुलाया है कि कम से कम वो खाने पीने का अरैजमेंट देख लेगा। पत्रकार भैया बातों ही बातों में मैडम के लिए स्कूटी भी खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।

धन्य है हमारे बड़े चैनल के बड़का पत्रकार…

सुनें आडियो-

https://youtu.be/xMHvj_xU57A

सत्येन्द्र कुमार
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन