Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मीडियाकर्मी और उनके पत्नी-बेटे पर रॉड से हमला, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

जबलपुर (म.प्र.) : बेटे का मोबाइल चोरी जाने की शिकायत लेकर सपरिवार पहुंचे मीडिया कर्मी पर स्कूल प्रबंधन ने हमला कर दिया। रॉड से हुए वार से मीड़िया कर्मी, उसकी पत्नी तथा बेटा बुरी तरह घायल हो गए। घायल मीडिया कर्मी को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

बताया जाता है कि इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार राम विश्वकर्मा का बेटा विजय नगर स्थित सरस्वती विहार स्कूल में पढ़ता है। वह स्कूल मोबाइल लेकर गया था, जो चोरी चला गया था। परिजनों को पता चला तो वे प्रबंधन से बात करने स्कूल पहुंच गए। बातचीत के दौरान आपस में विवाद होने लगा। गाली-गलौज शुरू हो गई। स्कूल कर्मियों ने राम, उनकी पत्नी, बेटे पर रॉड से हमला कर दिया। राम को गंभीर अवस्था में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में स्कूल संचालक तपन दास तथा प्रिंसिपल तनु दास का कहना है कि हमारी कोई गलती नहीं। स्कूल बंद हो गया था। राम हमारे घर में घुस आए और हमला किया तो हम लोगों ने भी उन पर हमला किया है। मोबाइल चोरी जाने से स्कूल प्रबंधन का किसी तरह का लेना-देना नहीं है। पुलिस ने राम विश्वकर्मा की शिकायत पर भादवि की धारा 324, 294, 506, 34 तथा स्कूल संचालक की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 452, 294, 323, 34 का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन