Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मीडिया की नौकरी से बेहतर चाय की टपरी खोल लेने में ज्यादा लाभ है, पढ़ें ये पॉइंट

अंकित रौनियार-

मीडिया के दलदल में अगर आप भी फंस गए हैं, या आपके बच्चे भी मीडिया में जाना चाहते हैं. तो समय रहते यहां से जल्द से जल्द निकलने की कोशिश कीजिए. मीडिया की नौकरी से बेहतर है एक चाय की दुकान खोल लें. समझिए कुछ पॉइंट्स के साथ…

मीडिया कोर्स– कुछ संस्थान को छोड़कर सभी संस्थानों का मास मीडिया कोर्स फीस 3 लाख से कम नहीं है. साल या 2 साल के कोर्स में आपको वो सिखाया या पढ़ाया जाएगा. जिसका न्यूज रूम में या चैनल में कोई काम नहीं है. ये सभी चीजें आप 2 महीने के इंटर्नशिप में सीख सकते हैं.

नौकरी– अच्छे-खासे कोर्स के बाद भी ये गारंटी नहीं है कि आपको नौकरी मिल ही जाएगी. अगर पैरवी-वैरवी लगाकर नौकरी मिल भी गई, तो सैलरी के नाम पर सिर्फ 15k-20k (हजार) मिलेगा. दिल्ली NCR में 15k सिर्फ फ्लैट का रेंट है. दूसरे खर्च के लिए घर से पैसे मांगने होंगे.

जॉब की गारंटी– मीडिया में जॉब की कोई गारंटी नहीं है. कोई भी बॉन्ड आपने Sign कर रखा हो, कंपनी का मालिकान जब चाहे आपको कॉस्ट कटिंग के नाम पर लात मारकर जॉब से निकाल सकता है. हाल के दिनों में ये चलन तेजी से बढ़ रहा है. नया चैनल हो या पुराना सबसे पत्रकारों को निकाला जा रहा है.

Appraisal– मीडिया में Appraisal के नाम पर मजाक किया जाता है. आप कितना भी अच्छा काम क्यों न कर रहे हों. आपको 10% से ज्यादा Appraisal नहीं दिया जाएगा. ऐसे में अगर आपकी सैलरी 20k है तो calculate कर लीजिए की 50k तक जाने में कितना टाइम लगेगा.

प्रमोशन– अगर बॉस के खास हैं तो सैलरी के साथ-साथ पोस्ट भी मिलता रहेगा. लेकिन यहां पोस्ट बढ़ने के साथ खतरा यह भी है कि आपके बॉस बनने की उम्र में आपकी कॉस्ट कटिंग हो जाएगी. ऐसे में अगर आप पैसा कमाने के लिए मीडिया में आना चाहते हैं तो यहां सिर्फ आपको स्ट्रेस ही मिलेगा पैसा नहीं.

ऑफिस वर्क– 8 घंटे की सैलरी में आपसे 10-11 घंटे भी काम करवाया जाएगा. और अगर कोई इवेंट है तो फिर यह 14-15 घंटे भी हो सकता है. इसके अलावा अगर आप ऑफिस लेट आते हैं तो आपकी सैलरी काटी जाएगी और 14-15 घंटे के ओवरटाइम का एक रुपया नहीं मिलेगा.

वीक ऑफ या त्योहार– यहां वीक ऑफ के अलावा आपको कोई ऑफ नहीं मिलता. दुनिया होली या दिवाली मना रही होगी और आप ऑफिस में शिफ्ट करते हुए खिड़की से पटाखों का आनंद ले रहे होंगे.

और अंत में– अगर आपको भी लगता है अपना पैशन फॉलो करना है तो ‘भूखे भजन न होई गोपाल’. जब सैलरी ही 30 हजार मिलेगी और 50 पार जाते-जाते आपकी नौकरी चली जाएगी तो पैशन क्या भूखे पेट फॉलो करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
4 Comments

4 Comments

  1. मनोज वार्ष्णेय

    November 10, 2024 at 9:04 am

    भाई सही है,22 साल में 16 हजार रुपए सेलरी मिलती रही। कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है कि पत्रकार के नाम पर हम अपनी जिंदगी बर्बाद कर दिया करते हैं।

  2. Manoj

    November 10, 2024 at 6:57 pm

    Mai to sabhi media ke students ko salah deta hu ki media mai jaane ki galti naa kere. Yaha fresher ke liye jitna job milna mushkil h usse jayada experienced ko Achi salry per noukri milna h. Age badne ke sath nikale Jane ka risk badta jata h.NETWORK18 mai to 30 year super walo ki koi entry nahi h. Maine khud 18 saal media mai kaam karne ke baad apna business shuru kiya h.

  3. Employee of Media

    November 10, 2024 at 9:59 pm

    Right Bhai.Media toh Chamco or dalaalu ke liya hi hai. Kaam karne walo ke liye koi ijjat or Pramotion nahi hai kaam na karne walo ke liye Pramotion bhi ijjat upar se hai. Salary ke naam PR toh hamara budget nahi hai or kaam ke liye 12- se 15 Ghante karte raho.

  4. Abhinav Soni

    November 11, 2024 at 2:29 am

    Acchi jankari hai lekin ekpakshiya hai Mitra aapko ye bhi batana chahiye ki media seva ke liye hai aur agar seva ke liye koi parishramik mil raha hai to vah parishramik nahi santvanaa hoti hai jivikoparajan ke liye jitne dhan ki aavshyakta hai itna media de deti hai.. aur rahi baat chunaav ki to ise use hi chunana chahiye jinme seva ka bhav ho business karna ho to to hazaro tarike hai kripya aise adhure vishleshan ki prastuti kar is kshetra me aage badhne ki aakansha rakhne valo ko hatostsahit na kijiye ..

    Kyoki media me sallary ke alava bhi bahut kuch milata hai jo Santosh janka hai ek seve ko uddeshya mankar jivan bitane vale logo ke liye…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन