Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मेनका गाँधी द्वारा पशु चिकित्सक को धमकी पर FIR दर्ज करने की मांग

सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने सांसद श्रीमती मेनका गाँधी द्वारा एक पशु चिकित्सक डॉ विकास शर्मा के साथ किये गए पूर्णतया अभद्र एवं अनुचित आचरण व धमकी के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की मांग की है.

पुलिस कमिश्नर दिल्ली को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त ऑडियो के अनुसार एक अंजलि चौधरी के कुत्ते के टांग काटे जाने के संबंध में मेनका गाँधी पशु चिकित्सक डॉ विकास शर्मा के साथ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रही हैं, वह पूरी तरह अनुचित, आपत्तिजनक व आपराधिक दिखता है.

साथ ही वे बार-बार डॉ विकास शर्मा से उनका डिग्री छीन लेने की धमकी दे रही हैं तथा डॉ विकास के पिता तक के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग कर रही हैं.

अतः उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए यथोचित विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है.

Attached- ऑडियो तथा शिकायत

सेवा में,

पुलिस कमिश्नर,

नयी दिल्ली

विषय- सांसद श्रीमती मेनका गाँधी द्वारा एक पशु चिकित्सक के साथ किये गए पूर्णतया अभद्र एवं अनुचित आचरण के संबंध में बैधानिक कार्यवाही किये जाने विषयक

महोदय,

कृपया अनुरोध है कि हमे 01 ऑडियो प्राप्त हुआ, जिन्हें 5.33 मिनट के विडियो के रूप में यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=sL6reTKxu2M पर प्रस्तुत किया जा रहा है.

ऑडियो तथा हमें दी गयी जानकारी के अनुसार यह ऑडियो एक सुश्री अंजलि चौधरी के कुत्ते के टांग काटे जाने के संबंध में सांसद श्रीमती मेनका गाँधी द्वारा एक पशु चिकित्सक डॉ विकास शर्मा के साथ किये गए पूर्णतया अभद्र एवं अनुचित आचरण के संबंध में है.

बातचीत के अनुसार एक पक्ष श्रीमती मनेका गाँधी तथा दूसरा पक्ष डॉ विकास हैं जो एक डॉ रत्नेश यादव के साथ एनिमल सेण्टर, सेक्टर- 94 में काम करते हैं. डॉ विकास एनडीबीएसयू, जबलपुर से पासआउट बताये गए हैं. इस बातचीत में श्रीमती मेनका गंधी डॉ विकास के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रही हैं वह असोचनीय है. वे डॉ विकास के लिए हरामजादे, हरामी, आदि पूर्णतया अभद्र भाषा का खुलेआम प्रयोग कर रही हैं तथा बार-बार डॉ विकास शर्मा से उनका डिग्री छीन लेने की धमकी दे रही हैं. वे डॉ विकास के पिता तक के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग कर रही हैं.

बातचीत में श्रीमती गाँधी अपने राजनैतिक एवं सामाजिक रसूख का घिनौना प्रयोग करती साफ़ दिख रही हैं और ये समस्त तथ्य प्रथमद्रष्टया एक आपराधिक कृत्य जान पड़ते है. अतः कृपया इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में यथोचित विधिक कार्यवाही किये जाने की कृपा करें.

भवदीय,
(अमिताभ ठाकुर)
(डॉ नूतन ठाकुर)
गोमतीनगर, लखनऊ

प्रतिलिपि- गृह मंत्री, भारत सरकार को कृपया आवश्यक कार्यवाही हेतु

मेनका गांधी आडियो सुनें देखें-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन