Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

एशिया टाइम्स की वेबसाइट पर प्रबीर पुरकायस्थ की आंखें खोल देने वाली रिपोर्ट है, जाकर पढ़ आइए…

ख़ुशदीप सहगल-

आओ डिनर करते हैं…आपके साथ डिनर के कूपन्स की इतनी डिमांड है कि समझ नहीं आ रहा- किसे बुलाएं और किसे छोड़ें?

चलो डिनर हो गया…तालियां बज गईं…चरण चुंबक मीडिया भी कई दिन लहालोट रहा…

डिनर की कीमत क्या चुकानी पड़ी ज़रा उसकी एक छोटी सी बानगी भी जान लीजिए…

इसी दौरे पर अमेरिकी कंपनी माइक्रोन के साथ एक डील होती है…गुजरात में चिप प्लांट लगाने की…आप सुनकर खुश होंगे देश में बड़ी विदेशी कंपनी प्लांट लगाने आ रही है…फ़ायदा ही होगा…ठहरिए अब सुनिए किन शर्तों पर इस कंपनी ने ये डील की है…

प्लांट लगाने की अनुमानित लागत 2.75 अरब डॉलर यानि 227.21 अरब रुपए…इसमें 50 फीसदी सब्सिडी केंद्र सरकार और 20 फीसदी गुजरात सरकार देगी…अमेरिकी कंपनी का सिर्फ़ 30 फीसदी लगेगा लेकिन प्लांट का 100 फीसदी स्वामित्तव उसी के पास रहेगा….यानि कंपनी सिर्फ 82.5 करोड़ डॉलर जेब से डालेगी और 2.75 अरब डॉलर के प्लांट पर पूरा मालिकाना हक़ मिल जाएगा.

अमेरिका भारत को टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर भी नहीं करेगा…न ही अमेरिकी कंपनी भारत में चिप मैन्यूफैक्चरिंग करेगी…यहां बस असेम्बलिंग, पैकेजिंग और टेस्टिंग होगी.

दूसरे शब्दों में कहे तो भारत मोटी सब्सिडी इसलिए दे रहा है कि अमेरिकी कंपनी यहां अमेरिका और चीन स्थित अपने हाई-एंड प्लांट्स में बनी चिप्स को असेंबल कर सके और टेस्ट कर सके…

एशिया टाइम्स की वेबसाइट पर प्रबीर पुरकायस्थ की आंखें खोल देने वाली रिपोर्ट है, जाकर पढ़ आइए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अतुल गोयल

    July 8, 2023 at 7:37 pm

    उपरोक्त कंपनी में कोन कोन पार्टनर हैं (खासतौर से स्लीपिंग पार्टनर भी) जरा इस बारे भी हो सके तो खुलासा करने की चेष्टा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन