Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मिहिर मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, राकेश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, आशीष बाजपेयी के बारे में सूचनाएं

मिहिर मिश्रा ने चंडीगढ़ से संचालित होने वाले चैनल खबरें अभी तक में ज्वाइन किया है. वे आजतक, सहारा, ओके इंडिया आदि चैनलों में काम कर चुके हैं. ज्ञात हो कि खबरें अभी तक चैनल कई दफे बंद और रिलांच हो चुका है.

मिहिर मिश्रा ने चंडीगढ़ से संचालित होने वाले चैनल खबरें अभी तक में ज्वाइन किया है. वे आजतक, सहारा, ओके इंडिया आदि चैनलों में काम कर चुके हैं. ज्ञात हो कि खबरें अभी तक चैनल कई दफे बंद और रिलांच हो चुका है.

के. न्यूज चैनल में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे अभिषेक मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उनकी चार महीने की सेलरी ‘के न्यूज’ प्रबंधन ने दबा ली है. चर्चा है कि चैनल मालिक धर्मेश चतुर्वेदी ने अभिषेक को कहा कि मनोज दुबे से सेलरी लो क्योंकि उन्होंने ही तुमको रखा था. ज्ञात हो अभिषेक ‘के न्यूज’ का हिस्सा बनने के लिए आईबीएन7 लखनऊ से इस्तीफा दिया था. फिलहाल अभिषेक ने कानपुर में ही व्यूज एंड न्यूज मीडिया ग्रुप की वेबसाइट में ज्वाइन किया है, चीफ रिपोर्टर के रूप में. वे दैनिक जनवाणी लखनऊ, डीएनए लखनऊ, हिंदुस्तान आदि अखबारों में काम कर चुके हैं.

गाजियाबाद से सूचना है कि दैनिक प्रभात का ब्यूरोचीफ राकेश शर्मा को बना दिया गया है. राकेश गाजियाबाद के पुराने पत्रकारों में से एक हैं. इस पद पर काफी दिनों से कार्यरत मदन पंचाल का तबादला मेरठ कर दिया गया है. सुभारती समूह के चैयरमैन अतुल कृष्णा दैनिक प्रभात के स्वामी हैं.

कुरुक्षेत्र से सूचना है कि ईटीवी से चंद्र प्रकाश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. ईटीवी में ज्वाइन करने के लिए कई पत्रकारों ने आवेदन किया हुआ है.

सीतापुर दैनिक जागरण कार्यालय से सूचना है कि ब्यूरो चीफ के पद पर तैनात रहे आशीष बाजपेई का तबादला आगरा के लिए कर दिया गया है. बाजपेई की जगह नीरज मिश्र को सीतापुर दैनिक जागरण कार्यालय का ब्यूरो चीफ बनाकर भेजा गया है. श्री मिश्र इसके पहले भी एक बार सीतापुर कार्यालय में इसी पद पर रह चुके हैं.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. कुरुक्षेत्र मीडिया हिन्दी साप्ताहिक

    May 27, 2017 at 11:53 pm

    कुरुक्षेत्र मीडिया हिन्दी साप्ताहिक को कुरुक्षेत्र,कैथल,करनाल, अंबाला में पत्रकारों की जरूरत है! 9812887680
    सैलेरी योग्यता अनुसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन