Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी राज में बेरोजगारों के मसीहा बेदी राम जी!

रंगनाथ सिंह-

ट्विटर पर एक पत्रकार ने लिखा है कि सुभासपा विधायक बेदी राम जी वर्ष 2006, 2008, 2009 और 2014 में पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। बेदी राम जी पुलिसिया उत्पीड़ने के सतत शिकार प्रतीत होते हैं। आजतक की खबर के अनुसार 2014 में भी पुलिस ने उन्हें पेपर लीक का मास्टर माइंड कहा था। आज भी कथित तौर पर उनके बताये जा रहे एक वीडियो के आधार पर फिर से उन्हें मास्टर माइंड कहा जा रहा है। जाहिर है कि बेदी राम जी को कानून पर पूरा भरोसा रहा है।

बेरोजगारी दूर करने के लिए किए गए लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार बेदी राम जी विधायक बनने में सफल रहे। अभी उनकी पार्टी भाजपा की साझीदार है यानी वे सरकार का हिस्सा हैं। इसके पहले वे सपा के साथ थे लेकिन चुनाव परिणाम सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं आए तो वह इधर ही आ गये। मतलब साफ है कि परिणाम कुछ भी हो वे सरकार में ही रहेंगे।

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का भी एक वीडियो आया है जिसमें वे बता रहे हैं कि बेदी राम जी ने लाखों नौजवानों को नौकरी दिलायी है! साफ है कि बेरोजगारी दूर करने पर बेदी राम जी ने सरकार से ज्यादा ध्यान दिया है जिसके फलस्वरूप जनता ने उन्हें विधान सभा भेजकर आभार प्रकट किया है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार खेतीबाड़ी से उन्होंने करीब 24 करोड़ रुपये की सम्पत्ति बनायी है। खेती-बाड़ी तो हमारे पुरखों ने भी की लेकिन बेदी राम जी की तरह आधुनिक तकनीक का प्रयोग न करने के कारण, या फिर उतना परिश्रम न करने के कारण उतनी बरकत न हुई होगी।

वैसे तकनीक और परिश्रम ही नहीं, कई बार भाग्य भी आदमी को कहीं से कहीं पहुंचा देता है। परिश्रमी और टेक फ्रेंडली विकास दुबे जी भी थे लेकिन ब्राह्मण-द्रोही सरकार की खटारा गाड़ी पलटने से उनको असमय भूलोक से जाना पड़ा वरना आज वो भी माननीय विधायक होते।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन