Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में कैद हुई मासूम चीखें – पूर्व विधायिका के बेटे पर संगीन आरोप, देखें वीडियो

वाराणसी : भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पटिया मोहल्ले से 15 मार्च 2025 को एक वीडियो सामने आया जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। वीडियो में गाजीपुर के जमानियां विधानसभा के भाजपा की पूर्व विधायका सुनिता सिंह के बेटे प्रशांत सिंह पर आरोप है कि उसने एक मकान के मुख्य गेट में सिक्कड़ लगाकर ताला बंद कर दिया और गेट के सामने दीवार खड़ी करवाई जा रही थी।

मकान के अंदर मौजूद महिलाओं और बच्चियों की दिल दहला देने वाली आवाज़ें साफ सुनाई देती हैं— हमें गोली मारने के लिए कह रहे हैं… गोली मार दो…!

ये शब्द किसी का भी कलेजा चीर देने के लिए काफी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यह घटना घटित होना सवाल खड़े करता है— जब यहां ऐसा हो रहा है तो बाकी जगहों का हाल क्या होगा?

बताया जाता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी महीने में एक बार वाराणसी आते हैं, लेकिन फिर भी ऐसी दर्दनाक घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं।

इस संबंध में जब पूर्व विधायिका सुनिता सिंह से उनके नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो फोन तो उठाया गया लेकिन उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। वहीं सूत्रों का कहना है कि विधायिका का परिवार वाराणसी से लेकर बक्सर तक जमीन के कारोबार में दबदबा रखता है।

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। मासूम बच्चियों की चीखें… क्या अब भी सत्ता के कानों तक पहुँच पाएंगी?

वाराणसी के बड़ी पटिया में जमीन विवाद को लेकर वायरल वीडियो के बाद अब जमानियां की विधायक सुनिता सिंह सामने आई हैं। वीडियो में उनके बेटे प्रशांत सिंह पर मकान का रास्ता बंद करने और गेट के सामने दीवार खड़ी करवाने का आरोप लगाया जा रहा था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुनिता सिंह ने कहा— “हमारा बेटा प्रशांत सिंह ने वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) से अनुमति लेकर बड़ी पटिया में तीन टावर बनाए हैं, जिनमें 70 फ्लैट हैं। फिलहाल वह अपने टावर की बाउंड्री करवा रहा है। जो गेट वीडियो में वायरल हो रहा है, उसका रास्ता दूसरी ओर से है। हमारा बेटा किसी का रास्ता बंद नहीं कर रहा है।”

विधायिका ने साफ कहा कि यह मामला केवल टावर की बाउंड्री वॉल का है, न कि किसी के घर का रास्ता रोकने का।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन