Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी के लिए स्टूडियो में किसी दिन ‘लाइव मारपीट’ न कर ले ये महिला एंकर!

न्यूज़18 की एंकर रूबिका लियाकत का सेवाभाव इन दिनों चरम पर है. यहां तक की वे पीएम मोदी के खिलाफ एक भी शब्द सुनना पसंद नहीं कर रही हैं. टीवी स्टूडियो के भीतर बैठकर ये एंकर डिबेट में बैठे प्रवक्ताओं से पार्टी विशेष की अघोषित प्रवक्ताओं की तरह व्यवहार और बर्ताव करती देखी जा सकती है.

हालांकि, नए भारत में हाल सभी का एक सा है बशर्ते कुछ कम तो कुछ ज्यादा. ज्यादा में आप रूबिका जैसी एंकराओं को गिन सकते हैं. नीचे वीडियो में देखिए. सपा प्रवक्ता अमीक जमेई से रूबिका लाईव ही झगड़ा करने पर आमादा दिख रही है. वह कह रही है कि ख़बरदार अगर मेरे प्रधानमंत्री के बारे में एक भी शब्द कहा तो… इसी तरह चलता रहा तो कल को यह एंकर स्टूडियो में Live मारपीट न करने लगे.

वीडियो को शेयर करते हुए मोहम्मद जुबेर लिखते हैं, “देखिए तहज़ीब कौन सिखा रहा है. आई विल डिफेंड दा प्राइम मिनिस्टर ऑफ माई इंडिया। वाई विल आई नाट डिफेंड। आप भाजपा को कहिए मगर मेरे देश के प्रधान मंत्री को मत कहिए। अनौपचारिक भाजपा प्रवक्ता.”

https://twitter.com/zoo_bear/status/1774539851809087853?t=AJ3flNRyWIOaT0jnq8VRyw&s=08

ओके शहजाद पूनावाला आ चुके हैं…” “अरे आप तो डिफेंड तो कर ही चुके हो वो क्या करेंगे…” “अरे मैं तो करूंगी ही। सुनिए, ताल ठोक के करूंगी प्रधान मंत्री को डिफेंड। कोई माई का लाल मुझे रोक नही सकता है।” और ये लोग अपने आप को पत्रकार समझते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन