Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अखबारों में आधे पन्ने पर प्रधानमंत्री का विज्ञापन, जनता के पैसे की बर्बादी का आरोप

भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा की मोहन चरण माझी सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर अखबारों में प्रकाशित आधे पन्ने के विज्ञापन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

शनिवार, 18 मई को कई प्रमुख अखबारों में यह विज्ञापन प्रकाशित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ भारतीय सेना की ताकत और सैन्य अभियान को दर्शाया गया।

विज्ञापन में शहीद जवानों की कोई तस्वीर नहीं होने और प्रचार शैली के चुनाव पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यदि सैनिकों की शहादत का सम्मान ही उद्देश्य होता, तो उनकी तस्वीरें प्रमुखता से दिखाई जातीं, न कि नेताओं की।

एक नागरिक ने टिप्पणी की, “सरकारी खजाने से इस प्रकार के राजनीतिक प्रचार के लिए खर्च किया जाना जनता के पैसों की बर्बादी है। यह प्रोपेगेंडा की तरह अधिक और श्रद्धांजलि की तरह कम लगता है।”

विपक्षी दलों और जागरूक नागरिक संगठनों ने राज्य सरकार से इस तरह के खर्चों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।

देखें इंडियन एक्सप्रेस में छपा यह विज्ञापन…

ये भी पढ़ें…

आप मोदी विरोधी क्यों हैं? आसान शब्दों में इस मासूम सवाल का उत्तर.. पढ़ें

रेल टिकट पर भी मोदीजी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन