Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी को क्लीनचिट मिलने के बाद गुजरात एटीएस ने तीस्ता को उठा लिया!

शीतल पी सिंह-

कल प्रधानमंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के एक मामले में क्लीन चिट दी, आज गुजरात पुलिस के एटीएस ने इस मामले की मुख्य पैरोकार/ पत्रकार / सामाजिक कार्यकर्त्री तीस्ता सीतलवाड को मुंबई स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया है।

उन्हें पास के थाने के सुपुर्द किया गया है और संभवतः इस समय गुजरात एटीएस उनका ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के प्रयास में है ।

क़रीब एक घंटे पहले गृहमंत्री अमित शाह का ANI ने साक्षात्कार प्रचलित किया है जिसमें उन्होंने कल के कोर्ट के फ़ैसले और मीडिया की स्वतंत्रता पर टिप्पणियाँ की हैं।

सौमित्र रॉय-

ज़ाकिया जाफ़री की अपील को ठुकराकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री को एक बार फ़िर बचा लिया। फिर गृह मंत्री अमित शाह ने एक पालतू पत्तलकार को पकड़कर साहेब के दुख को ज़ुबां दी। झूठ बोलते कई बार उनकी ज़ुबान लड़खड़ा गई।

और शाम होते गुजरात ATS ने तीस्ता सीतलवाड़ को उनके मुम्बई ऑफिस से उठा लिया। इसे कानून नहीं, अपराधियों का राज कहते हैं। यही क्रिमिनोलॉजी है।

इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर देश का जितना नुकसान किया, उससे ज़्यादा नुकसान मोदी देश की संस्थाओं पर कब्ज़ा जमाकर कर चुके हैं। अलबत्ता, भारत को सामंती सत्ता के ज़ुल्म की आदत पड़ चुकी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन