Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी इंडिया से मुग्धा मिश्रा और विकास भदौरिया के बारे में आई ये सूचना 

एंकर मुग्धा मिश्रा को लेकर सूचना है कि उन्होंने एनडीटीवी ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने एनडीटीवी इंडिया में बतौर एडिटर (ऑटो) नई पारी शुरू की है. 

मुग्धा ने अपने करियर की शुरुआत सीएनबीसी आवाज़ के साथ साल 2005 में की थी. काफी समय तक वे यहां के एडिटोरियल डेस्क में बतौर सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जुड़ी रहीं. इसके बाद साल 2008 में उन्होंने बतौर सीनियर रिसर्च एनालिस्ट ब्लूमबर्ग-यूटीवी  ज्वाइन कर लिया था. यहां बियॉन्ड द सेंसेक्स और मैड अबाउट मार्केट्स जैसे शो बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

साल 2009 में एक बार फिर सीएनबीसी आवाज ज्वाइन कर लिया और लगभग 10 से अधिक वर्ष तक काम किया. सीएनबीसी में वे आवाज़ ओवरड्राइव की एंकर थीं. ऑटोमोबाइल पर आधारित यह शो काफी लोकप्रिय रहा था. 


वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया को लेकर ख़बर है कि उन्हें एनडीटीवी इंडिया में एडिटर (नेशनल अफेयर्स) की भूमिका दी गई है. उन्होंने कुछ समय पहले ही एबीपी ग्रुप में अपनी पारी को विराम दिया था. 

पिछले 18 वर्षों से वह एबीपी ग्रुप के साथ जुड़े थे. विकास बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) बीजेपी, संघ और पीएमओ कवर कर रहे थे. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन