Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद पर पत्रकारिता की हिस्ट्री में पहली बार एक सम्पूर्ण विशेषांक

हिंदी के पाठकों के साथ-साथ दुनिया भर के देशों में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के साहित्य को पढ़ा पढ़ाया जाता है और अनंत काल तक लोग पढ़ते रहेंगे। ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायपुर और कोरबा से प्रकाशित दैनिक लोक सदन समाचार पत्र द्वारा मुंशी प्रेमचंद के महत्व को रेखांकित करते हुए उनके साहित्य, कहानियां उपन्यास अंश और उनके व्यक्तित्व पर आलेख आदि का प्रकाशन आगामी 31 जुलाई मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण अंक के अतिथि संपादक शिक्षाविद् डॉक्टर पी डी महंत (बिलासपुर) हैं। उन्होंने बताया मुंशी प्रेमचंद जी का साहित्य और उनके बारे में जानकारी जन-जन तक पहुंचे इसलिए लोक सदन का “विशेषांक” उन्हें समर्पित किया जा रहा है। अगर आपको कोई उनकी कहानी प्रिय लगती है तो आप उस पर अपने विचार लिख कर कहानी के साथ हमें भेज सकते हैं।

इसके अलावा प्रेमचंद जी पर आपके पास कोई भी दस्तावेजी समाचार पत्र की कतरनें, किसी भी पत्रिका का कोई पेज हो तो भी आप हमें भेजें। संभव होगा तो उसका भी हम प्रकाशन करेंगे।

लोक सदन के गांधी वादी संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने जानकारी दी की समाचार पत्रों के इतिहास में देश का लोक सदन पहला समाचार पत्र होगा जो मुंशी प्रेमचंद पर उनकी जयंती के विशेष अवसर पर उन्हें संपूर्ण अंक को समर्पित कर रहा है। देश के सम्मनीय लेखक गण व पाठकों से निवेदन है आप अपनी सामग्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे तक हमें नीचे दिए नंबर पर भेज सकते हैं।

संपादकीय मोबाइल नंबर 77479208 अतिथि संपादक मोबाइल नंबर 9109 374444…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन