Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मायावती को दौलत की बेटी बताते हुए वरिष्ठ नेता मुंशीलाल जयंत ने बसपा से इस्तीफा दिया

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले और बसपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार मुंशीलाल जयंत ने आज बसपा सुप्रीमो पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात और तीन अन्य प्रदेशों के प्रभारी मुंशीलाल जयंत ने बसपा सुप्रीमो पर गुजरात चुनावों में टिकट के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया। यह कोई पहला मामला नहीं जब बसपा नेताओ ने अपने सुप्रीमो पर चुनाव में टिकटों के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया हो।

मायावती पर इस बार आरोप चार राज्यों के प्रभारी मुंशीलाल जयंत ने लगाया है। मुंशी लाल जयंत ने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती अब दौलत की बेटी बन चुकी हैं। मायावती ने गुजरात चुनाव में टिकट के बदले रुपये की मांग की थी जिसकी वजह से मैंने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। मायावती सिर्फ रुपये देने वालों की सुनती हैं और उनसे ही मिलती हैं।

मुंशीलाल जयंत हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सुभाषनगर के रहने वाले हैं और काफी लम्बे समय से बसपा में वरिष्ठ पद पर बने रहे हैं। मुंशीलाल जयंत ने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जो टिकट के बदले पैसे नहीं देता है मायावती उसको बाहर का रास्ता दिखा देती हैं। मुंशीलाल जयंत ने मायावती को दौलत की बेटी करार दिया।

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें…

हापुड़ से राहुल गौतम की रिपोर्ट. संपर्क : 09548053751

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन