Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तमिल दैनिक के पूर्व संपादक मुरासोली सेल्वम का निधन

चेन्नई | तमिल दैनिक अखबार ‘मुरासोली’ के पूर्व संपादक मुरासोली सेल्वम (86) का दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरू में निधन हो जाने की खबर सामने आई है. दैनिक मुरासोली सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के मुखपत्र है.

सेल्वम, दिवंगत द्रमुक संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधी के दामाद हैं, जिनकी बेटी सेल्वी की शादी उनसे हुई थी. वह, पूर्व द्रमुक विचारक और दिवंगत केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के छोटे भाई और द्रमुक अध्यक्ष तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बहनोई हैं.

अपने एक बयान में स्टालिन ने कहा- कलैगनर (करुणानिधी) के हमें छोड़ने के बाद, मैंने अपने सिद्धांत के स्तंभ, जिसपर भरोसा किया जा सकता है, को खो दिया है.

द्रमुक महासचिव जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, दिवंगत आत्मा के सम्मान पार्टी का झंडा तीन दिनों तक आधा झुका रहेगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन