Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

ऐसे तो खोजी रिपोर्टिंग का खात्मा हो जाएगा : महेश लांगा पर FIR की वरिष्ठ पत्रकारों ने की निंदा

अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ के संपादक महेश लांगा के खिलाफ लगातार दूसरी एफआईआर दर्ज होने के बाद पत्रकारों में नाराजगी है. इसे लेकर तमाम वरिष्ठ पत्रकारों और लांगा के सहयोगियों ने कार्रवाई की निंदा की है.

पत्रकारों की तरफ से कहा गया कि, मीडियाकर्मियों का काम गोपनीय और संवेदनशील जानकारी एवं दस्तावेजों से दिनभर पड़ता है. ऐसे में उन्हें इसके लिए निशाना बनाना सही नहीं है.

द हिंदू अखबार के एडिटर इन चीफ एन. राम ने लांगा के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की है. साथ ही गोपनीय दस्तावेज हासिल करने के पत्रकार के अधिकार के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा- “यदि पत्रकारों को ऐसे दस्तावेजों को हासिल करने और उनका विश्लेषण करने के लिए जेल में डाल दिया जाए या दंडित किया जाए तो खोजी रिपोर्टिंग का ज्यादातर हिस्सा खत्म हो जाएगा.”

हिंदू के एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार सुरेश नंबथ ने भी इसे लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि, “हम दोहराना चाहेंगे कि पत्रकारों को अपने काम के दौरान गोपनीय प्रकृति के दस्तावेजों सहित अन्य दस्तावेज हासिल करना आवश्यक है. वे आधिकारिक या गोपनीय दस्तावेजों को पढ़ने में व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं.”

बता दें कि लांगा के खिलाफ कथित जीएसटी धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया गया था. वह 8 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में हैं. इस दौरान 22 अक्टूबर को एक एफआईआर और दर्ज की गई. यह एफआईआर गांधीनगर के सेक्टर 7 पुलिस स्टेशन में गुजरात मैरीटाइम बोर्ड से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को रखने पर दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन